मोदी सरकार के सौ दिन के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, कई गिरफ्तार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल के खिलाफ आज लखनऊ, इलाहाबाद तथा मेरठ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लखनऊ में कई दिग्गज कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ गिरफ्तारी दी। इन सभी को तीन-चार बस में भरकर पुलिस लाइन भेजा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद निर्मल खत्री के साथ अन्य प

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 01:45 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 01:46 PM (IST)
मोदी सरकार के सौ दिन के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, कई गिरफ्तार

लखनऊ। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल के खिलाफ आज लखनऊ, इलाहाबाद तथा मेरठ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लखनऊ में कई दिग्गज कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ गिरफ्तारी दी। इन सभी को तीन-चार बस में भरकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद निर्मल खत्री के साथ अन्य प्रमुख नेता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय माल ऐवेन्यू से पैदल मार्च निकालने की योजना में थे, लेकिन पुलिस ने उनको वहीं पर रोकने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह लोग प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गिरफ्तारी दे रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को वादा खिलाफी वाला बताया। पुलिस ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक डा. रीता बहुगुणा जोशी ने गिरफ्तारी दी है।

कांग्रेस के इन नेताओं का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ने सौ दिन में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा काला धन भी नहीं ला सकी।

पढ़ें: मोदी सरकार के वो दस कड़े फैसले जो बदल देंगे देश की तस्वीर

पढ़ें: 100 दिन में अच्छे दिनों की उम्मीदें जवान

chat bot
आपका साथी