Lok Sabha Election 2024: विदिशा में शिवराज के सामने कांग्रेस ने उतारा ये चेहरा, गुना में सिंधिया को टक्कर देंगे यादवेंद्र सिंह

Congress Candidates 8th List 2024 कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है। शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे।

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya Publish:Wed, 27 Mar 2024 10:52 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2024 11:43 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: विदिशा में शिवराज के सामने कांग्रेस ने उतारा ये चेहरा, गुना में सिंधिया को टक्कर देंगे यादवेंद्र सिंह
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने बुधवार (27 मार्च, 2024) रात आठवीं लिस्ट जारी की।

एएनआई, नई दिल्ली। Congress Candidates 8th List 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है। शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे।

चौहान दो दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो सिंधिया भाजपा की तरफ से पहली बार गुना से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।कांग्रेस की सूची में झारखंड से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, तेलंगाना से चार और उत्तर प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश पटेल पिछले दिनों भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

तेलंगाना के आदिलाबाद से सुगन कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से टी. जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने सात अलग-अलग सूची जारी करके कुल 194 उम्मीदवार घोषित किए थे।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी।

गाजियाबाद से डॉली शर्मा, गुना से यादवेंद्र सिंह को टिकट

मध्य प्रदेश में पार्टी ने गुना से राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया से होना है। वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद की सीट पर पार्टी ने डॉली शर्मा को टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के अतुल गर्ग से होगा। डॉली पिछली बार भी गाजियाबाद से मैदान में थीं, लेकिन जनरल वीके सिंह के सामने उनकी हार हुई और वह तीसरे नंबर पर रहीं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, गाजियाबाद में भाजपा के अतुल गर्ग के खिलाफ इस चेहरे पर लगाया दांव

Congress Party releases its eight list of candidates for the Lok Sabha elections. pic.twitter.com/ZVoDrT7P8L— ANI (@ANI) March 27, 2024

राज्य निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवारों के नाम
झारखंड खूंटी एसटी कालीचरण मुंडा
झारखंड लोहरदगा - एसटी सुखदेव भगत
झारखंड हजारीबाग जय प्रकाश भाई पटेल
मध्य प्रदेश गुना राव यादवेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश दमोह तरवर सिंह लोधी
मध्य प्रदेश विदिशा प्रताप भानु शर्मा
तेलंगाना आदिलाबाद - एसटी डॉ. सुगुना कुमारी चेलीमाला
तेलंगाना निजामाबाद तातिपर्थी जीवन रेड्डी
तेलंगाना मेडक नीलम मधु
तेलंगाना भोंगिर चमाला किरण कुमार रेड्डी
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद डॉली शर्मा
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर - एससी शिवराम वाल्मीकि
उत्तर प्रदेश सीतापुर नकुल दुबे
उत्तर प्रदेश महराजगंज वीरेंद्र चौधरी

बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और मध्य प्रदेश के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सीईसी के कई अन्य सदस्य शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने घोषित किए अधिकांश उम्मीदवारों के नाम, कांग्रेस अभी भी कन्फ्यूजन में!

chat bot
आपका साथी