कांग्रेस नेता अलका लांबा 'आप' में शामिल

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। उपेक्षा से आहत होकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन [एनएसयूआइ] की पूर्व अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी [आप] का दामन थामने का फैसला किया है। लांबा बीते विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदार थीं। इस बीच भाजपा से दिल्ली नगर निगम के चुनाव में टिकट मांगने वाली टीना शर्मा ने भी आप में शामिल होने की घोषणा की है।

By Edited By: Publish:Thu, 26 Dec 2013 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2013 10:11 PM (IST)
कांग्रेस नेता अलका लांबा 'आप' में शामिल

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। उपेक्षा से आहत होकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन [एनएसयूआइ] की पूर्व अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी [आप] का दामन थामने का फैसला किया है। लांबा बीते विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदार थीं। इस बीच भाजपा से दिल्ली नगर निगम के चुनाव में टिकट मांगने वाली टीना शर्मा ने भी आप में शामिल होने की घोषणा की है।

आप नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि लांबा सहित भाजपा व कुछ अन्य दलों के नेताओं ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। इन सभी से कहा गया है कि एक कार्यकर्ता के तौर पर उनका पार्टी में स्वागत है। दूसरी ओर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में सीधी प्रतिक्रिया देने के बदले केवल इतना कहा कि लांबा का पार्टी छोड़ना कोई बड़ा मामला नहीं है।

पढ़ें: अन्ना को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित करेंगे केजरीवाल

बता दें कि लांबा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछले दिनों असम की दुष्कर्म पीड़िता का नाम सार्वजनिक कर वह विवादों में घिर गई थीं। इसके कारण उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग से इस्तीफा देना पड़ा था। वर्ष 2002 में उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था। लांबा ने वर्ष 2003 के दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी