राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार चयन प्रक्रिया शुरू

देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में अहम योगदान के लिए दिये जाने वाले प्रतिष्ठित राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 08:49 PM (IST)
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार चयन प्रक्रिया शुरू
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार चयन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में अहम योगदान के लिए दिये जाने वाले प्रतिष्ठित राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत इस साल वर्ष 2016 और 2017 के लिए विजेताओं का चयन किया जाएगा।

पुरस्कार से जुड़ी सलाहकार समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ राजनेता डा कर्ण सिंह हैं। जबकि कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा समिति के सदस्यों में शामिल हैं। पुरस्कार के पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं के पास 7 जुलाई तक अपना नामांकन भेजने का मौका है।

नामांकन का पारूप कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड से हासिल किया जा सकता है। राजीव राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से अभी तक जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया है उसमें भारत रत्‍‌न मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मुहम्मद युनूस, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्स्यायन, केआर नारायणन, निर्मला देशपांडे, मौलाना वाहिदुदीन खान, उस्ताद अमजद अली खां, मुजफ्फर अली और शुभा मुद्गल आदि प्रमुख हैं।
chat bot
आपका साथी