महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को फायदा : उमा भारती

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या के बाद से ही चल रहा है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 12 Oct 2017 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 12 Oct 2017 06:47 PM (IST)
महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को फायदा : उमा भारती
महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को फायदा : उमा भारती

अहमदाबाद, प्रेट्र/आइएएनएस। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा। ऐसा इसलिए कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कांग्रेस को भंग करने को कहा था।

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या के बाद से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह मीडिया के जरिये देश के लोगों से पूछना चाहती हैं कि गांधीजी की हत्या से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि गांधीजी हत्या से आरएसएस एवं जनसंघ को नुकसान हुआ और देश को भी क्षति पहुंची। हम जेल गए। हम पर प्रतिबंध लगा और हम आज भी इसे लेकर पीड़ा झेल रहे हैं। केवल कांग्रेस को ही इससे फायदा हुआ क्योंकि गांधीजी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कांग्रेस को भंग करने का सुझाव दिया था। वास्तव में उन्होंने इसे खत्म करने और नए राजनीतिक संगठन बनाने की घोषणा भी कर दी थी।

उमा भारती महात्मा गांधी की हत्या की जांच फिर करने संबंधी याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं। उत्तरी गुजरात के बनासकांठा में 'गुजरात गौरव यात्रा' के दौरान वह गुरुवार को मीडिया को संबोधित कर रही थीं। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए भाजपा द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा में उमा भारती ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देवदार, थराड, वाव और राधनपुर विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक जनसभाएं कीं।

यह भी पढ़ें: UPCC की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

chat bot
आपका साथी