मुंडा को कोयले की खदान कह बुरे फंसे विश्वास

झारखंड के पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ शुक्ला की अदालत में आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास समेत चार के विरुद्ध परिवाद दाखिल किया गया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sat, 02 May 2015 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2015 12:07 AM (IST)
मुंडा को कोयले की खदान कह बुरे फंसे विश्वास

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ शुक्ला की अदालत में आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास समेत चार के विरुद्ध परिवाद दाखिल किया गया है।

वादी मोहम्मद इसरार खां ने याचिका में डॉ. विश्वास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, गत 12 अप्रैल को पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में स्थानीय पुलिस स्टेडियम में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था।

परिवादी के अनुसार, इसमें आए डॉ. विश्वास ने पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा को कोयले की खदान की तरह बताया था। आप नेता के इस वक्तव्य से झारखंड की जनता आहत हुई है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 मई की तिथि निर्धारित की है।

पढ़ेंः कुमार विश्वास की राहुल को चुनौती

chat bot
आपका साथी