काजीरंगा नेशनल पार्क में तैनात होगी कमांडो फोर्स, अवैध शिकारियों पर अब लगेगी लगाम

काजीरंगा नेशनल पार्क में अवैध शिकारियों द्वारा अवैध शिकार को रोकने के लिए कमांडो फोर्स को तैनात किया जाएगा। काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। काजीरंगा नेशनल पार्क सैटेलाइट फोन्स से लैस भारत का पहला नेशनल पार्क है।

By Geetika SharmaEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:31 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 01:16 PM (IST)
काजीरंगा नेशनल पार्क में तैनात होगी कमांडो फोर्स, अवैध शिकारियों पर अब लगेगी लगाम
काजीरंगा नेशनल पार्क में तैनात होगी कमांडो फोर्स, अवैध शिकारियों पर अब लगेगी लगाम

काजीरंगा असम, एएनआइ। विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सह अध्यक्ष असम राइनो प्रोटेक्शन टास्क फोर्स और चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) ने रविवार को बताया कि काजीरंगा नेशनल पार्क में अवैध शिकारियों की लगाम कसने के लिए कमांडो फोर्स को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल पार्क में अवैध शिकार विरोधी अभियान को तेज किया जाएगा। आपको बता दें कि विशेष डीजीपी ने शनिवार को अवैध शिकार विरोधी अभियान की समीक्षा की थी। इसके साथ ही विशेष डीजीपी ने रविवार को भी गैंडे के शिकार स्थल का दौरा किया था।

इस साल गैंडे की हत्या का पहला मामला

हाल ही में काजीरंगा नेशनल पार्क में एक वयस्क मादा गैंडे का शव पाया गया था। गैंडे का सींग गायब होने के कारण शिकारियों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही थी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि शिकारियों ने एक वयस्क मादा गैंडे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आपको बता दें कि काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) बिकाश ब्रह्मा ने मीडिया को बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बागोर रेंज के दफलांग शिविर में वन रक्षकों ने 14 जनवरी की रात करीब 9.10 बजे दो गोलियां चलाई थी। मौके से फरार शिकारियों का पता लगाने के लिए जांच अभियान शुरू किया गया है। इस साल शिकारियों द्वारा गैंडों की हत्या का यह पहला मामला सामने आया है।

अवैध शिकार को रोकने के लिए सैटेलाइन फोन से लैस है पार्क

आपको बता दें कि पिछले साल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में शिकारियों द्वारा पांच गैंडों को मार डाला गया था, जबकि 2016 में शिकारियों द्वारा 18 गैंडों को मार डाला गया था और उनके सींग छीन लिए गए थे। इसके साथ ही अवैध शिकारियों को रोकने के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क में अधिकारियों को सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए गए हैं। गौरतलब हो कि काजीरंगा नेशनल पार्क सैटेलाइट फोन्स से लैस भारत का पहला नेशनल पार्क है।

chat bot
आपका साथी