महिलाओं के हाथों मालगाड़ी की कमान, रेलवे में दस दिवसीय महिला दिवस कैंपेन

यह पहला मौका था जब रतलाम में मालगाड़ी ले जाने से झंडी दिखाने तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही था।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2020 10:36 PM (IST)
महिलाओं के हाथों मालगाड़ी की कमान, रेलवे में दस दिवसीय महिला दिवस कैंपेन
महिलाओं के हाथों मालगाड़ी की कमान, रेलवे में दस दिवसीय महिला दिवस कैंपेन

रतलाम, राज्य ब्यूरो। पश्चिम रेलवे में 10 दिनी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन एक मार्च से आरंभ किया गया है। इसके तहत रतलाम रेल मंडल में मंगलवार को रतलाम से गोधरा जाने वाली मालगाड़ी की कमान महिला कर्मचारियों के हाथों में सौंप दी गई।

ट्रेन को महिला स्पेशल नाम भी दे दिया गया

ट्रेन को महिला स्पेशल नाम भी दे दिया गया। लोको पायलट बीना मुरलीधरन, सहायक लोको पायलट पूजा बौरासी और गार्ड दीपिका बैरागी ट्रेन लेकर रवाना हुई। सुबह 9.10 बजे ट्रेन को स्टेशन मास्टर माया यादव ने मालगाड़ी को हरी झंडी दी।

मालगाड़ी ले जाने से झंडी दिखाने तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही था

यह पहला मौका था जब रतलाम में मालगाड़ी ले जाने से झंडी दिखाने तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही था। मालूम हो कि महिला कर्मचारी के साथ एक पुरुष कर्मचारी अनिवार्य रूप से रहता है। रतलाम रेल मंडल में अभी 10 महिला लोको पायलट हैं। रेलवे ने गत वर्ष राजेंद्र नगर स्टेशन पर महिला दिवस के दिन सभी कामों के लिए महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया था। 

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा, एक से दस मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन

इस तरह से महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार एक से दस मार्च तक रतलाम मंडल में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट से मंडल कार्यालय तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

महिला पैदल मार्च को मंडल रेल प्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पैदल मार्च को मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी, अधिकारियों के साथ सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

कल्याण संगठन ने किया 20 महिला कर्मियों को पुरस्कृत

रतलाम मंडल महिला कल्याण संगठन के कार्यक्रम में रेलवे में कार्यरत 20 महिला कर्मियों को रतलाम मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मंजूषा गुप्ता ने पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी