जया की रिहाई के मायने, राष्ट्रीय राजनीति पर भी दिखेगा असर

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली राहत को जयललिता के राजनीतिक भविष्य के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। सियाजी पंडितों के मुताबिक, इसका असर न केवल कर्नाटक की राजनीतिक पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा।

By Sudhir JhaEdited By: Publish:Mon, 11 May 2015 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2015 06:06 PM (IST)
जया की रिहाई के मायने, राष्ट्रीय राजनीति पर भी दिखेगा असर

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली राहत को जयललिता के राजनीतिक भविष्य के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। सियाजी पंडितों के मुताबिक, इसका असर न केवल कर्नाटक की राजनीतिक पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा।

जया दोबारा कर्नाटक की मुख्यमंत्री बनेंगी या नहीं, यह जल्द ही साफ हो जाएगा। यदि वे अपने विश्वसनीय पन्नेरसेल्वम को सीएम बनाए रखती हैं तो भी राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भाजपा और कांग्रेस, दोनों की नजर में उनका वजन बढ़ जाएगा। राज्यसभा में परेशानी झेल रही मोदी सरकार की नजर भी अम्मा पर होगी।

जया के बरी होने से सबसे बड़ा झटका उनकी धुर विरोधी द्रमुक को लगा है। अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए द्रमुक की नजर इस फैसले पर थी। यानी एक बड़ा चुनावी मुद्दा करुणानिधि एंड पार्टी के हाथ से निकल गया है।

पढ़ेंः सिने तारिका से राजनेता तक के सफर में जया ने देखें हैं काफी उतार चढ़ाव

chat bot
आपका साथी