Coffee पीने की ये वजह शायद आप नहीं जानते होंगे, जानेंगे तो दिल खुश हो जाएगा

वैज्ञानिकों को एक बड़ा सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कॉफी और कोको में पाए जाने वाले ऐसे कंपाउंड को खोज निकाला है जिससे ह्दय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।

By Atyagi.jimmcEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 01:51 PM (IST)
Coffee पीने की ये वजह शायद आप नहीं जानते होंगे, जानेंगे तो दिल खुश हो जाएगा
Coffee पीने की ये वजह शायद आप नहीं जानते होंगे, जानेंगे तो दिल खुश हो जाएगा

नई दिल्ली, जागरण।  बदलती जीवनशैली के साथ ही कई लोग मोटापे से ग्रस्त होते जा रहे हैं। ऐसे लोगों में हृदय रोग का खतरा ज्यादा पाया जाता है। दिल के मरीजों के लिए अच्छी खबर यह है कि वैज्ञानिकों को एक बड़ा सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कॉफी और कोको में पाए जाने वाले ऐसे कंपाउंड को खोज निकाला है, जिससे हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। 

डेनमार्क की अरहूस यूनिवर्सिटी अस्पताल के शोधकर्ताओं के अनुसार, पॉलीफेनोल के सेवन और हृदय रोग के खतरे में कमी के बीच गहरा संबंध पाया गया है। आहार पॉलीफेनोल के मुख्य स्त्रोतों में कॉफी भी एक है। इस पेय पदार्थ में यह कंपाउंड स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होता है। इसकी कॉफी के स्वाद और खुशबू में अहम भूमिका होती है। हाल के वर्षों में सेहत के लिहाज से पॉलीफेनोल पर अध्ययन में तेजी आई है।  

पॉलीफेनोल में हृदय की सुरक्षात्मक कार्यक्षमता हो सकती है। हालांकि, इसे अभी पूरी तरह से समझा नहीं गया है। इसे लेकर कई शोध और अध्ययन होने बाकी हैं। 

कॉफी पीने के भी कई फायदे
यही नहीं, कॉफी पीने से कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, लीवर संबंधी रोग और डिमेंशिया का खतरा कम होने के साथ उम्र भी बढ़ती है। कुल मिलाकर कॉफी सेहत को नुकसान से ज्यादा फायदा पहुंचाती है। वैज्ञानिकों ने 201 अन्य शोधों और चिकित्सकीय जांच के 17 मामलों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।

पॉलीफिनोल क्या है
पॉलीफिनोल एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जो हमें कुछ पौधे और खाद्य पदार्थों से मिलता है। कहा जाता है कि पॉलीफेनोल पाचन समस्याओं, वजन, मधुमेह, न्यूरोडेनेरेटिव बीमारी और हृदय रोगों के उपचार में सुधार या मदद कर सकता है।

इन सभी खानों में मिलेगा पॉलीफिनोल

सेब 
आपने ये तो सुना ही होगा 'An Apple a day keeps doctor away'  तो अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते है तो अब हृदय रोग से भी बच सकते हैं।

चॉकलेट
यदि आपका बच्चा चॉकलेट का शौकिन है तो उसे रोकें नहीं, बल्कि आप भी चॉकलेट खाने की आदत डाल लें क्योंकि इसमें भी पॉलीफिनोल कंपाउंड पाया जाता है, जो आपको हृदय रोग नहीं होने देगा। 

रेड वाइन 
रेड वाइन के कई फायदे-नुकसान तो आपने सुने होंगे, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे की रेड वाइन का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रेड वाइन में  भी पॉलीफिनोल पाया जाता है जो आपको हृदय रोग से बचाता है।

आलिव ऑइल 
आलिव ऑइल का इस्तेमाल बहुत ही कम लोग अपने खाने में करते है, वजह है इसकी ऊंची कीमत। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आलिव ऑइल में भी पॉलीफिनोल पाया जाता है। बस तो इसे आपने खाने में उपयोग करना शुरू कर दें। 

हल्दी
हल्दी हम अपने खाने में शामिल करते ही हैं। हल्दी के कई फायदे हम पुराने जमाने से सुनते भी आए हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हल्दी भी हृदय रोग से निजात दिलाती है। 

chat bot
आपका साथी