प्रियंका और स्मृति में जंग

मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर जवाबी हमला बोला।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Thu, 28 May 2015 03:53 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 06:49 AM (IST)
प्रियंका और स्मृति में जंग

रायबरेली। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर जवाबी हमला बोला। कहा कि वह एक साल से मंत्री हैं। उनके ही मंत्रालय को अमेठी में ट्रिपल आइटी सेंटर बनाना था। वह स्वीकृत क्यों नहीं हुआ।

चिलचिलाती धूप व उमस भरी दोपहरी में प्रियंका का कारवां गांव-गांव घूमा। सोनिया के 28 मई के दौरे से पहले माहौल बनाने का यह प्रयास कुछ वैसा ही था-जैसा कि प्रियंका अक्सर चुनाव के दौरान किया करती हैं। लेकिन इस बार चुनाव नहीं है और गर्मी में उनकी मशक्कत अभूतपूर्व है।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को ही अमेठी का दौरा करके गई हैं। प्रियंका के हैबतपुर पहुंचने पर शिकायतों की झड़ी लग गई। पानी, बिजली व विधवा पेंशन दिलाने की मांग हुई। प्रियंका ने कहा कि वह इसे देखेंगी।

यह भी जोड़ा कि इस समय हमारी सरकार नहीं है। फिर भी मां रायबरेली के विकास के लिए फिक्रमंद हैं। यहां के बाद वह रामकुमार माली के घर गईं। दस मिनट तक घर के लोगों से बात की। फिर गांव में घूम कर लोगों से मिलीं।

¨चतामणि खेड़ा पहुंचीं तो विमला ने कहा कि दीदी राजीव गांधी महिला स्वयं सहायता समूह से काफी लाभ हुआ है। यह सुनकर प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। उन्होंने 2002 में इसकी शुरुआत अमेठी से की थी। प्रियंका मोरंगपुर, विशयाकपुर, निसगर भी गई।

ऊंचाहार के खरौली, जमुनापुर चौराहा, कंदरावां में भी प्रियंका को शिकायतों से रूबरू होना पड़ा, लेकिन जवाब एक ही था कि हमारी अब सरकार नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने जवाब दिया कि समस्या तो सालों की है, इस पर वह सिर्फ मुस्कुरा दीं। हैबतपुर गांव में मीडिया सवालों पर उनके चेहरे के भाव बदल गए। मौन साध कर आंखें तरेरीं और फिर काफिले के साथ आगे बढ़ गई।

chat bot
आपका साथी