भारत-चीन के बीच हो सकता है युद्ध, राजनयिक करें आपसी संवाद: चीनी विशेषज्ञ

एक चीनी विशेषज्ञ का कहना है कि डोकलाम मुद्दे को लेकर भारत और चीन के राजनयिकों को संवाद करना चाहिए तांकि शांतिपूर्ण हल निकल सके।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Mon, 24 Jul 2017 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jul 2017 12:02 PM (IST)
भारत-चीन के बीच हो सकता है युद्ध, राजनयिक करें आपसी संवाद: चीनी विशेषज्ञ
भारत-चीन के बीच हो सकता है युद्ध, राजनयिक करें आपसी संवाद: चीनी विशेषज्ञ

बीजिंग (आइएएनएस)। चीन के एक विशेषज्ञ का कहना है कि डोकलाम मुद्दे को लेकर भारत और चीन के बीच युद्ध की संभावना है। ऐसे में दोनों देशों के राजनयिकों को युद्ध होने से रोकना चाहिए।

चीन के चारहार इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता और चाइना वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज के निदेशक लांग शिंगचुन ने कहा कि पूर्व में अनावश्यक युद्ध के उदाहरण हैं। वर्तमान में भारत और चीन के बीच मंडराते युद्ध से दोनों पक्षों को नुकसान होगा।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में उन्होंने लिखा कि यह कहना गलत है कि चीन इस साल होने वाले चाइना नेशनल कांग्रेस को देखते हुए डोकलाम सीमा गतिरोध का इस्तेमाल कर रहा है। लांग ने तनाव बढ़ाने के लिए चीन स्थित भारतीय मीडिया और चीन मामलों के भारतीय विशेषज्ञों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इनके अनुसार चीन आंतरिक समस्याओं से ध्यान बंटाने के लिए डोकलाम तनाव बढ़ाने की साजिश कर रहा है। लांग ने कहा कि चीन युद्ध के बजाय शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय माहौल चाहता है।

यह भी पढ़ें: जिस डोकलाम विवाद पर है दुनिया की नजर, उसे लेकर चीनियों का ये हाल

यह भी पढ़ें: नेपाल के जरिए भारत को घेरने में भी जुटा चीन

chat bot
आपका साथी