व्यापम घोटाले के मास्टर माइंड पर आरोप तय

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले के मास्टर माइंड पंकज त्रिवेदी पर सोमवार को विशेष न्यायालय में आरोप तय किए गए। अब गवाहों के बयान दर्ज होंगे। आरोपी त्रिवेदी सोमवार को करीब डेढ़ घंटा कोर्ट में मौजूद रहे।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2015 01:37 AM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2015 04:39 AM (IST)
व्यापम घोटाले के मास्टर माइंड पर आरोप तय

इंदौर। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले के मास्टर माइंड पंकज त्रिवेदी पर सोमवार को विशेष न्यायालय में आरोप तय किए गए। अब गवाहों के बयान दर्ज होंगे। आरोपी त्रिवेदी सोमवार को करीब डेढ़ घंटा कोर्ट में मौजूद रहे।

पढ़े : राहुल ने साधा पीएम पर निशाना, बोले- बातों में वजन होना चाहिए

लोकायुक्त ने त्रिवेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष न्यायालय में चालान पेश किया था। पिछली सुनवाई पर आरोपों पर बहस के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। उन्हें पुलिस ने व्यापम घोटाला मामले में डेढ़ साल पहले हिरासत में लिया था। तब से वह जेल में हैं। सोमवार को उन्हें भोपाल से इंदौर लाया गया था। अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी।

chat bot
आपका साथी