Chandra Grahan 2022 Time: कुछ देर बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में ग्रहण का समय

आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 08 Nov 2022 02:33 PM (IST) Updated:Tue, 08 Nov 2022 02:34 PM (IST)
Chandra Grahan 2022 Time: कुछ देर बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में ग्रहण का समय
साल का यह अंतिम चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा

नई दिल्ली, आन लाइन डेस्क। साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन लगने जा रहा है। साल का यह अंतिम चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और इसे भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है जबकि सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल का काफी महत्व होता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कब लग रहा ग्रहण? 

सूतक जारी

ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से

भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक

देश में चंद्र ग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर

आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण

ग्रहण स्पर्श आरंभ- 08 नवंबर, दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर

खग्रास आरंभ- दोपहर 03 बजकर 46 मिनट

ग्रहण मध्य- दोपहर 04 बजकर 29 मिनट पर

खग्रास समाप्त- शाम 05 बजकर 12 मिनट पर

ग्रहण मोक्ष समाप्त- शाम 06 बजकर 19 मिनट पर

क्या होता है सूतक? (What Is Sutak)

ग्रहण के दौरान सूतक को महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग ग्रहण से कुछ घंटे पहले कुछ नियमों का पालन करते हैं और ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद अपना उपवास समाप्त करते हैं। हालांकि, उपवास तोड़ने से पहले, लोग स्नान करते हैं, अपने इष्ट देवता की पूजा करते हैं, सूर्य या चंद्रमा भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और फिर जल और भोजन का सेवन करते हैं।

सार्वभौमिक समय (यूनिवर्सल टाइम) के अनुसार, ग्रहण का आरंभ दिन में 2.39 बजे, मध्य शाम 4.29 बजे, मोक्ष शाम 6.19 बजे हो जाएगा, पर काशी समेत भारत में चंद्रमा ग्रहण ग्रस्त होने के बाद उदित होगा। अर्थात् ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण चंद्रोदय के समय 5.10 बजे दृश्य और मोक्ष 6.19 बजे होगा। ग्रहण अवधि 1.09 घंटा होगी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. गिरिजाशंकर शास्त्री के अनुसार चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल प्रात: 8.10 बजे शुरू होगा। चंद्र ग्रहण एशिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण सर्वप्रथम पूर्वोत्तर भारत में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2022 भारत में सूतक काल का समय (Chandra Grahan 2022 Sutak timings in India)

भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं (Chandra Grahan 2022 Sutak dos and don'ts)

सूतक काल के दौरान कुछ भी खाना और पीना नहीं चाहिए। सूतक काल शुरू होने से पहले, कुश घास के सूखे तिनकों को खाने के बर्तन और पानी में डाल दें, ताकि ग्रहण के बुरे प्रभावों के बचा जा सके। ग्रहण के दौरान चंद्र देव, भगवान धनवंतरी और महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि चीजों से दूर रहें. ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद से निकलने वाली किरणों का गर्भवती महिला और उसके गर्भ पर बुरा असर पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद को नग्न आंखों से ना देखें। ग्रहण के बाद बासी खाना खाने से बचें।  ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले स्नान करें और घर की साफ सफाई करके गंगाजल छिड़कें।

          शहर     ग्रहण का प्रकार    कब से शुरू होगा ईटानगर    पूर्ण                   4.23PM कोलकाता पूर्ण                   4.52PM कटक       पूर्ण                  5.05PM भुवनेश्वर     पूर्ण                  5.05PM पटना        पूर्ण                   5.00PM रांची        पूर्ण                    5.03PM कोहिमा    पूर्ण                    4.23PM गया         पूर्ण                    5.02 PM लखनऊ आंशिक                 5.16 PM रायपुर    आंशिक                5.21PM भोपाल    आंशिक                5.36PM हैदराबाद आंशिक                5.40 PM चेन्नई        आंशिक               5.38PM बेंगलुरु     आंशिक               5.49PM मुंबई        आंशिक               6.01PM गांधीनगर   आंशिक              5.55PM जयपुर       आंशिक              5.37PM उदयपुर     आंशिक              5.49PM इंदौर         आंशिक              5.43PM दिल्ली        आंशिक             5.28PM उज्जैन       आंशिक              5.42PM देहरादून     आंशिक            5.22PM अमृतसर    आंशिक             5.32PM जम्मू         आंशिक             5.30PM अहमदाबाद आंशिक            5.56PM पुणे            आंशिक             5.57PM सुरत           आंशिक            5.57PM नागपुर       आंशिक             5.32PM

पूर्ण चंद्र ग्रहण पर लाल रंग का चंद्रमा

जब भी पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना होती है तो इस दौरान चंद्रमा का रंग बहुत ही सुर्ख लाल रंग का हो जाता है फिर धीरे-धीरे नारंगी रंग का हो जाता है। चंद्र ग्रहण पर चंद्रमा के रंग इस तरह का बदलाव सूर्य के प्रकाश की वजह से होता है।

इन राशियों के लिए लाभकारी होगा चंद्रग्रहण

आज पड़ने वाला साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिएशुभ फल देना वाला साबित होगा। इन चार राशियों को नौकरी में तरक्की से लेकर आर्थिक लाभ तक प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए यह ग्रहण नुकसानदेह साबित हो सकता है इसीलिए कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं। वहीं सिंह, तुला, धनु और मीन इन शेष राशियों को ग्रहण के चलते मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं।

chat bot
आपका साथी