CBSE Board Results: 12वीं के परिणाम घोषित, दिल्ली की सुकृति बनी टॉपर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 12th क्लास का परिणाम घोषित हो गया है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Sat, 21 May 2016 12:35 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2016 02:56 PM (IST)
CBSE Board Results: 12वीं के परिणाम घोषित, दिल्ली की सुकृति बनी टॉपर

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 12th क्लास का परिणाम घोषित हो गया है। दिल्ली के मोनफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। वहीं पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है।

ये परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे घोषित हुआ। छात्र अपना परिणाम जानने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से लेकर 26 अप्रैल 2016 तक आयोजित की गई थी। यह दूसरा वर्ष है जब सीबीएसई ने सभी 10 क्षेत्रों के रिजल्ट एक ही दिन घोषित किए हैं।

एक नजर परिणामों पर 2015 में उत्तीर्ण प्रतिशत - 82.002016 में उत्तीर्ण प्रतिशत- 83.05लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रर्दशन किया है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.85 फीसद रहा जबकि लड़कियों का प्रतिशत 88.58 का रहा।सभी क्षेत्रों में तिरुअनंतपुरम क्षेत्र में सर्वाधिक 97.61 फीसद छात्र उत्तीर्ण हुए जिसके बाद चेन्नई का नंबर रहा जहां का परिणाम 92.63 फीसद रहा।

chat bot
आपका साथी