सीबीआइ ने माल्या के यूबी ग्रुप के दफ्तरों में छानबीन की

सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां सिर्फ इतना कहा, 'दिल्ली से आए सीबीआइ अधिकारियों का एक दल यूबी ग्रुप के दफ्तरों में गया था।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 07:14 PM (IST)
सीबीआइ ने माल्या के यूबी ग्रुप के दफ्तरों में छानबीन की
सीबीआइ ने माल्या के यूबी ग्रुप के दफ्तरों में छानबीन की

बेंगलुरु, प्रेट्र। सीबीआइ अधिकारियों के एक दल ने सोमवार को यहां विजय माल्या के स्वामित्व वाले यूबी ग्रुप के दफ्तरों में छानबीन की। किंगफिशर एयरलाइंस मामले में बैंकों को विजय माल्या से 6,203 करोड़ रुपये वसूलने हैं। ब्रिटेन भाग चुके माल्या को कोर्ट भगोड़ा घोषित कर चुका है।

सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां सिर्फ इतना कहा, 'दिल्ली से आए सीबीआइ अधिकारियों का एक दल यूबी ग्रुप के दफ्तरों में गया था। मेरे पास इससे अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं है।' यूबी ग्रुप के प्रवक्ता ने भी सीबीआइ अधिकारियों के आने की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा, 'सीबीआइ की एक टीम बेंगलुरु स्थित यूबी ग्रुप के दफ्तरों में आई थी। हमने उनके साथ पूर्णतया सहयोग किया।'

यह भी पढ़ें: चीन में सौ से ज्यादा गोल्फ कोर्स बंद करने का फरमान

कर्ज वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने 19 जनवरी को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के नेतृत्व वाले बैंक समूह से कहा था कि वे विजय माल्या और उनकी कंपनियों से किंगफिशर मामले में 6,203 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने की प्रक्रिया शुरू करें। इस राशि पर 11.5 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज भी लगाया जाए। माल्या पिछले साल दो मार्च को ब्रिटेन भाग गए थे। उन्हें मुंबई की एक कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लांड्रिंग मामले में भगोड़ा आरोपी करार दिया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भीषण तूफान से 18 की मौत

chat bot
आपका साथी