AI कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप, CBI अधिकारी समेत 42 पर केस

इंयर इंडिया के एक कर्मचारी ने सीबीआई अधिकारी समेत 42 लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 06:42 PM (IST)
AI कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप, CBI अधिकारी समेत 42 पर केस

पणजी, प्रेट्र। एयर इंडिया के कर्मचारी ने सीबीआइ अधिकारी समेत 42 लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गोवा पुलिस में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के कर्मचारी सुरेश बाबू दांबोलिम हवाई अड्डे पर काम करते हैं। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार सभी आरोपी उन्हें पिछले 12 वर्षो से परेशान कर रहे हैं। सुरेश बाबू ने इन सब पर विभिन्न मामलों में फर्जी तरीके से फंसाने और सामाजिक तौर पर बहिष्कृत करने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों में सीबीआइ इंस्पेक्टर के अलावा एयर इंडिया के अधिकारी शामिल हैं। सुरेश बाबू ने अफसरों पर उन्हें और परिजनों को जानबूझकर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ये अधिकारी फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एयर इंडिया घूस कांड में कनाडाई नागरिक से पूछताछ करना चाहती है सीबीआइ

chat bot
आपका साथी