महात्मा गांधी के अपमान में लिखे पर्चे बांटने पर हिंदू महासभा कार्यकर्ता पर केस

पर्चो में महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक शब्द लिखे हुए थे। इससे गांधीवादी विचारक आहत हुए हैं। शिकायत के साथ पर्चा भी संलग्न किया गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 10:23 PM (IST)
महात्मा गांधी के अपमान में लिखे पर्चे बांटने पर हिंदू महासभा कार्यकर्ता पर केस
महात्मा गांधी के अपमान में लिखे पर्चे बांटने पर हिंदू महासभा कार्यकर्ता पर केस

ग्वालियर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महात्मा गांधी के संबंध में अपशब्द बोलने व लोगों को उकसाने वाले पर्चे बांटने को लेकर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नरेश बाथम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

यह प्रकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह चौहान की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ हिंदू महासभा के नेता डॉ. जयवीर भारद्वाज का कहना है कि हिंदू महासभा ने कोई पर्चे नहीं बांटे हैं।

महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक शब्द

चौहान ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि 14 नवंबर को शाम करीब चार बजे नरेश बाथम फोटो कॉपी किए पर्चे बांट रहा था। इन पर्चो में महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक शब्द लिखे हुए थे। इससे गांधीवादी विचारक आहत हुए हैं। शिकायत के साथ पर्चा भी संलग्न किया गया है।

गोडसे के बलिदान दिवस को लेकर सीएम नाराज

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाए जाने की कोशिशों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार में गांधीजी के हत्यारे को पूजा जाए, यह बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने मुख्यमंत्री का बयान जारी किया है।

chat bot
आपका साथी