बिहार में दस सीटों के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार

सूबे में हो रहे विधानसभा की दस सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। चुनाव 21 तारीख को होंगे और परिणाम 25 अगस्त को आएगा। सत्ता का सेमिफाइनल कहे जाने वाले इस चुनाव में एनडीए और राजद, जदयू व कांग्रेस के महागठबंधन की इज्जत दांव पर लगी हुई। दोनों ओर से बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 12:39 PM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 12:39 PM (IST)
बिहार में दस सीटों के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार

पटना। सूबे में हो रहे विधानसभा की दस सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। चुनाव 21 तारीख को होंगे और परिणाम 25 अगस्त को आएगा। सत्ता का सेमिफाइनल कहे जाने वाले इस चुनाव में एनडीए और राजद, जदयू व कांग्रेस के महागठबंधन की इज्जत दांव पर लगी हुई। दोनों ओर से बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

यहां होंगे चुनाव-

राजनगर, नरकटियागंज, हाजीपुर, मोहिउद्दीनगर, छपरा, परबत्ताम, मोहनिया, बांका, जाले, भागलपुर।

प्रमुख प्रत्याशी-

राजनगर-राम अवतार पासवान [राजद], रामप्रीत पासवान [भाजपा] उत्तीम पासवान [वाम]

जाले-रामनिवास प्रसाद [भाजपा], ऋषि मिश्र [जदयू], अली अहमद तमन्ने [भाकपा]

नरकटियागंज-रश्मि वर्मा [भाजपा], मो. फखरूद्दीन [कांग्रेस]

हाजीपुर-अवधेश कुमार सिंह [भाजपा], राजेंद्र राय [जदयू], देवकुमार चौरसिया [निर्दलीय]

मोहिउद्दीनगर-अजय बुल्गानिन[राजद], राजेश सिंह [भाजपा]

छपरा-रणधीर सिंह [राजद], कन्हैया सिंह [भाजपा]

परबत्ता-आरएन सिंह [जदयू], सुहेली मेहता [लोजपा]

भागलपुर-अजित शर्मा [कांग्रेस], नभय चौधरी [भाजपा]

बांका-रामनारायण मंडल [भाजपा], इकबाल हुसैन अंसारी [राजद] मोहनिया-चंद्रशेखर पासवान [जदयू] जदयू निरंजन राम [भाजपा]।

रेलवे को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है: लालू

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कमल खिलने के असार

chat bot
आपका साथी