दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार थमा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के 18 सीटों और झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार की शाम बंद हो गया। इन सीटों पर दो दिसंबर को मतदान होगा।

By manoj yadavEdited By: Publish:Sun, 30 Nov 2014 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 30 Nov 2014 09:01 PM (IST)
दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार थमा

जेएनएन नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के 18 सीटों और झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार की शाम बंद हो गया। इन सीटों पर दो दिसंबर को मतदान होगा।

दूसरे दौर के प्रचार के दौरान दोनों राज्यों में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी व यातायात मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए जोर लगाया।

दूसरे चरण के मतदान के लिए जम्मू-कश्मीर के रियासी, ऊधमपुर, पुंछ, कुपवाड़ा व कुलगाम में युद्ध स्तर पर प्रचार हुआ। इस मामले में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा दूसरे चरण में भी अन्य राजनीतिक पार्टियों से आगे रही।

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय अक्षय ऊर्जा, कोयला व ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर समेत कई दिग्गजों ने प्रचार किया। झारखंड के जमशेदपुर पूर्व तथा जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर चुनाव प्रचार शाम पांच बजे बंद कर दिया गया, जबकि अन्य अठारह सीटों पर तीन बजे ही समाप्त हो गया।

chat bot
आपका साथी