छत्तसीगढ़: मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच लाख स्र्पये के इनामी एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान वीजेन्द्र के रूप में हुई है।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 05:20 PM (IST)
छत्तसीगढ़: मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली
छत्तसीगढ़: मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली

दंतेवाड़ा,जेएनएन। बस्तर में सुरक्षाबलों के हाथ एक और कामयाबी लगी है। यहां शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान वीजेन्द्र के रूप में हुई है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और सुकमा की सीमा पर हुई। पहले नक्सली की पहचान सूमड़ा के नाम से हुई थी। बाद में दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि मारे गए नक्सली का नाम वीजेन्द्र है, जिसके सर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। 

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
उधर, दूसरी तरफ नारायणपुर जिले के  बेनूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। थाने से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर गुस्र्वार की रात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। नक्सली ग्रामीण के घर पर पहुंचे और उस पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। 

chat bot
आपका साथी