भाजपा नेता करतार सिंह तंवर ने थामा आप का दामन

आम आदमी पार्टी ने भाजपा से बदला लेना शुरू कर दिया है। भाजपा ने कुछ दिन पहले आप के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमसी धीर को पार्टी में शामिल किया था। अब आप ने उसका जवाब देना शुरू कर दिया है। दक्षिणी दिल्ली में भाजपा के कद्दावर नेता करतार

By anand rajEdited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 10:09 AM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 10:20 AM (IST)
भाजपा नेता करतार सिंह तंवर ने थामा आप का दामन

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी ने भाजपा से बदला लेना शुरू कर दिया है। भाजपा ने कुछ दिन पहले आप के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमसी धीर को पार्टी में शामिल किया था। अब आप ने उसका जवाब देना शुरू कर दिया है। दक्षिणी दिल्ली में भाजपा के कद्दावर नेता करतार सिंह तंवर को आप ने पार्टी में शामिल किया।

तंवर छतरपुर इलाके से भाजपा के निगम पार्षद हैं। इसके अलावा तंवर दो बार साउथ जोन एमसीडी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छतरपुर इलाके में इनका अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। आप में आने वाले दूसरे बड़े नेता बसपा के शरद चौहान हैं। चौहान ने पिछले विधान सभा चुनाव में नरेला से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में इन्होंने विपक्षी पार्टी को कड़ी टक्कर भी दी थी, लेकिन मामूली अंतर से वह चुनाव हार गए थे। इलाके में इनका भी मजबूत जनाधार है। सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं को छतरपुर और नरेला से टिकट मिल सकता है। दूसरी तरफ, नरेला वार्ड की बसपा पार्षद गीता चौहान, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के विजय बंसल, कांग्रेस नेता धर्मपाल लाकड़ा, दो बार निगम पार्षद रह चुकीं मेमवती व बलदेव बलवान ने भी आप की सदस्यता ली।

पढ़ेंः मुख्यमंत्री के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी आप

पढ़ेंः केजरी ने इस्तीफा क्यों दिया, बताएंगे प्रत्याशी

chat bot
आपका साथी