Bihar Election Victory Celebration: परिवार की पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा: पीएम मोदी

Bihar Election Result BJP Victory Celebration भाजपा कार्यालय पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है - गुड गवर्नेंस।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 09:46 PM (IST)
Bihar Election Victory Celebration: परिवार की पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा: पीएम मोदी
दिल्‍ली में भाजपा मनाएगी जीत का जश्‍न

नई दिल्‍ली, एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बुधवार शाम को दिल्‍ली स्‍थित भाजपा कार्यालय (Bharatiya Janata Party, headquarters) में जश्‍न मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भाजपा दफ्तर पहुंचे। जेपी नड्डा के बाद पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित किया।

 - पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, परिवार की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। दुर्भाग्य से कई दशकों तक देश का नेतृत्व करने वाली एक पार्टी भी केवल परिवार की पार्टी बन कर रह गई। ऐसे में भाजपा का दायित्व और बढ़ जाता है। हमें अपनी पार्टी में जीवंत लोकतंत्र कायम रखना है और उदाहरण बनाना है। 

 -   पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का भारत, एक नए मिजाज का भारत है। न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां। मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं। एक ऐसा भारत, जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है, जो अपने सामर्थ्य को पहचानता है, जो अपने लक्ष्यों के प्रति सचेत है। 

#WATCH Youth of the country today knows it very well that dynasty politics poses the biggest threat to democracy. Unfortunately, a national-level political party is caught in the web of family politics. In such a situation, the role of BJP increases even more: PM Modi pic.twitter.com/uTIZbsN0qw

— ANI (@ANI) November 11, 2020

- पीएम मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के पास साइलेंट वोटर का ऐसा वर्ग है जो उसे बार बार वोट दे रहा है, निरंतर वोट दे रहा है। ये साइलेंट वोट देश की माताओं बहनों के हैं, नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक महिला वोटर ही भाजपा के साइलेंट वोटर का सबसे बड़ा समूह बन गया है।

- पीएम मोदी ने कहा, आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अपना प्रतिनिधित्व देखते हैं। आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझती है, उनके लिए काम कर रही है।

- पीएम मोदी ने कहा, ये भाजपा ही है जिसके लिए जनता जनार्दन का स्नेह बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार में अपनी वापसी की। बिहार में 3 बार सरकार में रहने के बाद भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसकी सीटों में बढ़ोतरी हुई।

- पीएम मोदी ने कहा, भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है- गुड गवर्नेंस। 

- पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो।   

-पीएम मोदी ने कहा, देश की जनता आपकी मेहनत को देख रही है, यहीं कारण है कि जनता कठिन परिस्थितयों में वोट देने आई। कल के चुनाव नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव की जीत का केंद्र अब विकास ही होगा।

- पीएम मोदी ने कहा, इन चुनाव परिणामों में भाजपा को NDA को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए भाजपा, NDA के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं उतनी कम है। मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवार जनों को हृदय से बधाई देता हूं। 

- पीएम मोदी ने कहा, चुनाव भले ही कुछ सीटों और कुछ क्षेत्रों पर हुआ हो लेकिन कल सुबह से लेकर देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी, सोशल मीडिया और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थीं। लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। 

- पीएम मोदी ने कहा, नड्डा जी आगे बढ़ों हम आपके साथ हैं। भाजपा आज देश के हर कोने में है। काम करने वालों को जनता सराहती है। देश की जनता मेहनत, तपस्‍या और नीयत को देख रही है। काम करेंगे तो जनता का आशीर्वाद मि‍लेगा।   

- पीएम मोदी ने कहा, कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है। 

-  पीएम मोदी ने कहा, पहले पोलिंग बूथ लूटे गए के समाचार होते थे, पर अब बोलिंग बढ़ी हैं जैसी खबरें होती हैं। कोरोना काल में चुनाव कराना संभव नहीं था, पर देश की जनता ने इन परिस्थितियों में चुनाव कराकर दुनिया को ताकत दिखाई है। बिहार चुनाव के सफलता का श्रेय पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। 

- मोदी जी ने बिहार जीत के लिए देश की जनता को आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, लोकतंत्र के पर्व को सभी ने मिलकर उत्साह के साथ मनाया है। चुनाव भले ही कुछ सीटों पर हुए हों, पर लोगों की नजर ट्विटर, चुनाव आयोग की वेबसाइट और टीवी पर थीं।

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, कल सम्पन्न हुआ चुनाव केवल बिहार के चुनाव नहीं थे, ये लद्दाख से तेलंगाना और कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर तक के उपचुनाव भी थे। इन चुनावों में बिहार समेत जिस तरह की जीत भारत की और बिहार की जनता ने दी है, उसके लिए धन्यवाद। 

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, दुनिया को कोरोना महामारी की चपेट में आना पड़ा, ऐसे में बिहार चुनाव भारत का पहला बड़ा चुनाव था। चुनाव में योगदान देने के दृष्टिकोण से लोगों को हमारे लिए मतदान करने के लिए लाने के लिए यह एक बड़ा और परिभाषित करने वाला दौर रहा है। 

 - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्‍यवाद। बिहार की जीत नई दिशा देने वाली है। सबने पीएम मोदी के काम पर मुहर लगाई। बिहार की जनता ने गुंडाराज का खारिज किया। बिहार में डबल इंजन सरकार पर मुहर लगी। लोगों ने लालटेन युग को सिरे से नकार दिया। लॉकडाउन के लिए पीएम ने देश का तैयार किया।

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद जश्न में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को विक्ट्री साइन दिखाते हुए। pic.twitter.com/bz1jQUbcpy— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020

-  बीजेपी मुख्यालय पर एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम.... और भाजपा माता की जय के नारे लग रहे हैं। 

 - जीत के जश्‍न के लिए भाजपा दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी, जेपी नड्डा कर रहे हैं संबोधित 

#WATCH PM Modi addresses party workers at BJP headquarters following the victory of NDA in Bihar polls https://t.co/Ly3PIkH9ZE" rel="nofollow— ANI (@ANI) November 11, 2020

 -बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद समारोह में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। पार्टी के कई दिग्गज नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं।  

Delhi: Defence Minister and BJP leader Rajnath Singh arrives at party headquarters to take part in the celebrations following the victory of NDA in #BiharElections2020.

Prime Minister Narendra Modi to arrive at the event shortly. pic.twitter.com/UZEom5A73U— ANI (@ANI) November 11, 2020

- भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के बाद केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे।

Delhi: Union Home Minister and BJP leader Amit Shah arrives at party headquarters to take part in the event organised for celebrating the victory of NDA in #BiharElections2020 pic.twitter.com/yGSnwSpb3X— ANI (@ANI) November 11, 2020

- भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा मुख्‍यालय पहुंच गए हैं। भारी संख्‍या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री पहुंचने वाले हैं।

Delhi: BJP President JP Nadda arrives at party headquarters, to take part in the event organised for celebrating the victory of NDA in #BiharElections2020 pic.twitter.com/9bpMeK1asE— ANI (@ANI) November 11, 2020

- बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुख्यालय में समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्‍द ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

#WATCH Delhi: BJP workers take part in the celebrations at BJP headquarters, following the victory of NDA in #BiharElections2020

Prime Minister Narendra Modi will address the party workers shortly. pic.twitter.com/vSkWTr3k7X— ANI (@ANI) November 11, 2020

- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर NDA पर भरोसा जताया है। लोगों ने मोदी जी को देखकर वोट किया और नीतीश कुमार जी की साफ छवि का भी हमें फायदा मिला।

- बिहार चुनाव में जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। अमित शाह ने जीत पर जेपी नड्डा को बधाई दी।

Visited party national president JP Nadda & congratulated him for BJP's massive victory in Bihar & by-polls in various states. Under leadership of Nadda ji and PM Modi, all of us party workers are devoted to the development of the country: Amit Shah, Home Minister and BJP leader pic.twitter.com/ixfTjF8oNJ— ANI (@ANI) November 11, 2020

- केंद्रीय मंत्री ओर बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत हुई। बिहार में सुशासन की जीत हुई है। पीएम मोदी ने पूरे देश को एक नजर से देखा। पीएम मोदी को गरीबों ने आशीर्वाद दिया है। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। हम लोग बिहार के नतीजों से काफी उत्साहित हैं। यह विकास की जीत है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत है। 

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा की मदद से मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमारी के नेतृत्‍व वाली गठबंधन  NDA को चुनाव में जीत हासिल हुई है। 243 सदस्‍यीय सदन में NDA ने 243 सदस्‍यीय सदन में 125 सीटों पर जीत हासिल की और 122 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर लिया।  तीन चरण में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह तय हो गया है कि चौथी बार राज्‍य की सत्‍ता नीतीश कुमार के हाथों में पहुंच गई। 

Delhi: Preparations underway at BJP headquarters, for the celebrations scheduled to take place later today following the victory of NDA in #BiharElections2020.

Prime Minister Narendra Modi will take part in the event. pic.twitter.com/MPwHzDhyzJ— ANI (@ANI) November 11, 2020

चुनाव आयोग के अनुसार, एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जो बहुमत के लिए आवश्‍यक 122 सीटों से तीन अधिक है।  जबकि  75 सीटों को अपने खाते में लेने वाली तेजस्‍वी यादव की  RJD सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी फिर भी महागठबंधन (Mahagathbandhan) मात्र 110 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। 74 सीट जीत BJP दूसरे स्‍थान को पाने में सफल रही।  

 JDU नेताओं के साथ नीतीश एक बैठक का आयोजन करने वाले हैं। खबर है कि इस बैठक में चुनाव परिणाम के बाद के हालात को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे इतर वे सरकार के गठन के पहले रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसे पहले उन्‍होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। पांच सीटों को जीतने वाली  AIMIM ने अपना खाता बिहार उपचुनाव में एक सीट जीत खाता खोला था।

chat bot
आपका साथी