कीचड़ से बचने के लिए समर्थकों के कंधे पर बैठ गए विधायक जी

मलकानगिरी इलाके में नाली के गंदे पानी से बचने के लिए बीजू जनता दल (बीजद) विधायक मानस मडकामी समर्थकों के कंधे पर बैठ गए।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 13 Jul 2017 02:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jul 2017 02:54 PM (IST)
कीचड़ से बचने के लिए समर्थकों के कंधे पर बैठ गए विधायक जी
कीचड़ से बचने के लिए समर्थकों के कंधे पर बैठ गए विधायक जी

मलकानगिरी (जेएनएन)। ओडिशा में सत्तासीन बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक मानस मडकामी उस समय विवादों में घिर गए, जब कीचड़ से भरे एक इलाके को पार करते वक्त उनके समर्थकों ने उनके सफेद रंग के जूतों को मैला होने से बचाने के लिए उन्हें गोद में उठा लिया, और यह पूरी घटना कैमरे की नज़रों में कैद हो गई।

दरअसल मलकानगिरी इलाके में नाली के गंदे पानी से बचने के लिए बीजू जनता दल (बीजद) विधायक मानस मडकामी समर्थकों के कंधे पर बैठ गए। विधायक जी ने अपने महंगे जूते बचाने के लिए ऐसा किया।

मानस मडकामी मलकानगिरी जिले में एक फेरी सर्विस के उद्घाटन के लिए गए थे। जहां नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। ऐसे में विधायक जी के कपड़े और जूते गंदे ना हो करके समर्थकों ने उन्हें गोद में उठा लिया।

इस मामले में मानस मडकामी का कहना है कि समर्थक उनसे प्यार और स्नेह करते हैं इसलिए ऐसा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समर्थक को ऐसा करने पर मजबूर नहीं किया गया था।

chat bot
आपका साथी