बाइक पर पेट्रोल भराते समय हो जाएं सावधान... देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

तमिलनाडु के एक शख्स के साथ पेट्रोल पंप पर ऐसी घटना घटी है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 01:03 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 01:04 PM (IST)
बाइक पर पेट्रोल भराते समय हो जाएं सावधान... देखें हैरान कर देने वाला VIDEO
बाइक पर पेट्रोल भराते समय हो जाएं सावधान... देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप भी अपनी बाइक की टंकी फुल करा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। दरअसल, हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। कभी-कभी बाइक की टंकी फुल कराना आपको कितना भारी पड़ सकता है वो इस वीडियो को देखकर आपको पता चल जाएगा। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है.. लेकिन ऐसा वाकई में हुआ है।

तमिलनाडु के एक शख्स के साथ पेट्रोल पंप पर ऐसी घटना घटी है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, इस शख्स ने पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक पर तेल भराने के बाद जैसे ही सेल्फ मारा, उसके बाद तुरंत आग लग गई। आग ने शख्स को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में आप देख सकते हैं कि कैसे ये शख्स पहले अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाता है। फिर उसके बाद जैसे ही शख्स अपनी बाइक स्टार्ट करता है तभी उसमें आग लग जाती है। बाइक में आग लगने के बाद वहां खड़े लोग तुरंत शख्स की मदद करने दौड़े चले आते हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि टंकी फुल कराने के कारण उसमें से पेट्रोल लीक हो गया। जिसके बाद स्टार्ट करते ही बाइक में आग लग गई।

chat bot
आपका साथी