महाराष्‍ट्र-हरियाणा के बाद अब झारखंड में गो मांस बैन

झारखंड सरकार ने राज्‍य में गो हत्‍या और गो मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद मुख्‍य सचिव राजीव गौबा ने गृह और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव के निर्देश पर पशुपालन विभाग के उपायुक्तों को पत्र लिखा गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 04 May 2015 08:49 AM (IST) Updated:Mon, 04 May 2015 09:13 AM (IST)
महाराष्‍ट्र-हरियाणा के बाद अब झारखंड में गो मांस बैन

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में गो हत्या और गो मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद मुख्य सचिव राजीव गौबा ने गृह और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव के निर्देश पर पशुपालन विभाग के उपायुक्तों को पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया कि झारखंड में गोहत्या दंडनीय है। गोमांस का व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसे सख्ती से लागू किया जाए।

मुख्य सचिव ने गोहत्या कानून को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। मारने के उद्देश्य से ले जाए जा रहे पशुओं को जब्त कर किसानों को देने का नियम बनाने पर काम हो रहा है।

गोवंश का व्यापार देश के कई राज्यों में प्रतिबंधित है। हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा ने गो हत्या और गो मांस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। झारखंड में भी गो हत्या 2005 से ही बैन है, लेकिन यह अब पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और गो मांस का व्यापार भी प्रतिबंधित होगा।

पढ़ें - 'बीफ मसाला' पर पाक ने दी सफाई, कहा- बदनाम कर रहा है भारत

पढ़ें - मैंने खाया गोमांस, पाबंदी अलोकतांत्रिक : मार्कंडेय काटजू

chat bot
आपका साथी