बेंगलुरु: टाउन हॉल में प्रदर्शन करने पर रोक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फैसले का विरोध

बेंगलुरु में टाउन हॉल में प्रदरश्न पर रोक लगाए जाने के फैसला के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरु कर दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 01:21 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2020 01:21 PM (IST)
बेंगलुरु: टाउन हॉल में प्रदर्शन करने पर रोक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फैसले का विरोध
बेंगलुरु: टाउन हॉल में प्रदर्शन करने पर रोक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फैसले का विरोध

कर्नाटक, एएनआइ। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर मेयर गौतम कुमार ने कहा कि शहर में विरोध प्रदर्शन के लिए स्वतंत्रता पार्क और मौर्य सर्कल आधिकारिक रूप से नामित हैं। टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन अक्सर ट्रैफ़िक की समस्या होती है।  अगर विरोध हर जगह होगा, तो ट्रैफ़िक का क्या होगा?

दरअसल,  बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिक के मंच पर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि टाउन हॉल उन तीन स्थानों में से एक है जहां शहर में विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। हम रोल ऑफ़ द ऑर्डर की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले भी नागरिकता कानून को लेकर वहां काफी बवाल हो चुका है। 

महिला को किया गया गिरफ्तार

वही दूसरी और कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर मुक्ति दलित मुक्ति पोस्टर थामे महिला को हिरासत में लिया गया था। वहीं बेंगलुरु में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसके खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कश्मीर मुक्ति, नारे लिखे पोस्टरों के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। 

अमूल्या के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के बेंगलुरु में अमूल्‍या के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान एक विरोध प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्‍मई ने कहा था कि अमूल्या  ऐसी जगह से है जहां लंबे समय से नक्‍सलियों का संगठन सक्रिय है। उसने फेसबुक पर भी ढेर सारे पोस्‍ट शेयर किए हैं। हम उन पर गोर करते हुए जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से अमेरिका में छह लोगों की मौत, दस लाख की होगी जांच

chat bot
आपका साथी