गर्भवती महिला को अगवा कर गर्भ से बच्चा किया चोरी

एक गर्भवती महिला को अगवा कर उसके गर्भ से बच्चा चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला करीब नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह बाजार जाने के लिए निकली थी। महिला के अनुसार रास्ते में सुनसान स्थान पड़ता है। यहीं पर बदमाशों ने

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 10:50 AM (IST)
गर्भवती महिला को अगवा कर गर्भ से बच्चा किया चोरी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक गर्भवती महिला को अगवा कर उसके गर्भ से बच्चा चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला करीब नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह बाजार जाने के लिए निकली थी। महिला के अनुसार रास्ते में सुनसान स्थान पड़ता है। यहीं पर बदमाशों ने उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा।

शाम करीब पांच बजे उसे होश आया तो उसने खुद को जंगल में पाया। महिला का कहना है कि तभी उसे पता चला कि उसके पेट से बच्चा गायब है। किसी तरह वह सड़क पर पहुंची। तब किसी राहगीर ने उसे बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र में है।

महिला की हालत काफी खराब थी। उसने एक बुजुर्ग राहगीर को आपबीती सुनाई। बुजुर्ग उसे शाहदरा स्थित अपने घर ले आया। जहां से महिला ने अपने पति को फोन किया। इससे पहले ही महिला का पति अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट करावल नगर थाने में दर्ज करवा चुका था।

संभवत: पहली बार आए इस तरह के मामले को सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरत में हैं। पुलिस पूरी सच्चाई जानने के प्रयास में लगी है। इस संबंध में विभिन्न चिकित्सकों की राय ली जा रही है।

पुलिस महिला द्वारा बताए गए तथ्यों और वारदात स्थल की जांच में भी जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके का है। महिला का पति कंप्यूटर इंजीनियर है। महिला, पति व छह साल की बेटी के साथ प्रेम विहार, करावल नगर में रहती है। बृहस्पतिवार को पति के साथ थाने जाकर महिला ने पुलिस को आपबीती बताई।

पढ़ें - अब गर्भ में मैथ्स और साइंस सीख रहे हैं 'अभिमन्यु'

पढ़ें - अजन्मे बच्चे को खोने वाले को 13 लाख का मुआवजा

chat bot
आपका साथी