जन्म के छह मिनट के भीतर बच्ची को मिला आधार नंबर

पिछले एक साल के दौरान 13 सौ बच्चों ने यहां के अस्पताल में जन्म लिया था। सभी को आधार से जोड़ा जा चुका है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sun, 24 Sep 2017 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 Sep 2017 07:51 PM (IST)
जन्म के छह मिनट के भीतर बच्ची को मिला आधार नंबर
जन्म के छह मिनट के भीतर बच्ची को मिला आधार नंबर

उस्मानाबाद (महाराष्ट्र), प्रेट्र। जन्म के महज छह मिनट बाद ही भावना संतोष जाधव को अपना आधार नंबर मिल गया। 12 बजकर तीन मिनट पर उसका जन्म हुआ और 12 बजकर नौ मिनट पर उसे आधार से लिंक कर दिया गया। उसके पिता ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

उसका जन्म उस्मानाबाद के सिविल अस्पताल में हुआ था। अभिभावकों को चंद मिनटों बाद ही ऑनलाइन उसका जन्म प्रमाण पत्र व आधार नंबर मिल गया। जिलाधिकारी राधाकृष्णा का कहना है कि उस्मानाबाद के लिए यह गौरव का क्षण है।

उनका कहना है कि सभी बच्चों को जल्द आधार में पंजीकृत किया जाएगा। उसके बाद माता-पिता के आधार से उनका लिंक जोड़ा जाएगा। उनका कहना है कि पिछले एक साल के दौरान 13 सौ बच्चों ने यहां के अस्पताल में जन्म लिया था। सभी को आधार से जोड़ा जा चुका है। सिविल सर्जन डॉ. एकनाथ माले का कहना है कि मां व बच्ची दोनों की हालत सामान्य है। 

यह भी पढ़ें: जानिए भारत की उन दो वीरांगनाओं को जिनका PM ने ‘मन की बात’ में किया जिक्र

chat bot
आपका साथी