जाति पर ओछी राजनीति कर रहे मोदी: सोनिया

कांग्रेस और गांधी परिवार पर नरेंद्र मोदी के हमलों के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में शिष्टाचार व मर्यादा की सीमा तोड़ रहे हैं। अपने विरोधियों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जिनका प्रयोग कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने नहीं किया। उन्होंने मोदी के गुजरात मॉडल को छलावा बताया। कहा कि गुजरात में ब'चे और महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। 40 लाख लोग अब भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 08 May 2014 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 09 May 2014 03:10 AM (IST)
जाति पर ओछी राजनीति कर रहे मोदी: सोनिया

गोरखपुर, [संजय मिश्र]। कांग्रेस और गांधी परिवार पर नरेंद्र मोदी के हमलों के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में शिष्टाचार व मर्यादा की सीमा तोड़ रहे हैं। अपने विरोधियों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जिनका प्रयोग कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने नहीं किया। उन्होंने मोदी के गुजरात मॉडल को छलावा बताया। कहा कि गुजरात में बच्चे और महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। 40 लाख लोग अब भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

अंतिम चरण के चुनाव के लिए कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के पडरौना में आयोजित जनसभा में सोनिया गांधी भाजपा के खिलाफ बेहद आक्रामक रहीं। उनके निशाने पर नरेंद्र मोदी थे, जिन्होंने अमेठी में राजीव गांधी पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपमान का आरोप लगाया था। सोनिया ने मोदी की उस टिप्पणी पर भी तल्ख तेवर दिखाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और गांधी परिवार नीची जाति में पैदा होने के कारण उनका अपमान कर रहा है। सोनिया ने कहा, मेरे पति राजीव गांधी की मौत के 23 साल बाद मोदी उनका अपमान कर रहे हैं। वह जाति की राजनीति कर रहे हैं। जो व्यक्ति किसी भी जाति के प्रति नीचा व्यवहार रखता है, तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मिटाता है, उससे बड़ा गुनाह कोई नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे मोदी ने राजीव गांधी की शहादत के 23 साल बाद जिस तरह उनकी निंदा की उसे ओछी राजनीति न कहें तो क्या कहें। जो व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने का सपना देखे उसे देश की परंपरा और संस्कृति की समझ होनी चाहिए। ऐसी नीच राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर देश की तहजीब को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया तथा कहा कि जिनकी आंखों में गंगा-जमुनी संस्कृति चुभती है, वे कैसे देश संभालेंगे। सोनिया ने कहा कि वह हमारे ऊपर सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के लिए जितना काम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग सरकार ने किया, उतना कभी नहीं हुआ। भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार में तो आतंकी घटनाओं में हजारों लोग मारे गए। सोनिया ने सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के बेल्थरा रोड में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि चुनाव देश के पांच साल की दिशा तय करता है। अगर नेतृत्व करने वाले का चयन गलत हो जाए तो देश पिछड़ जाता है। इस पर सोचना होगा।

सोनिया ने किया मनमोहन का गुणगान

घमंड की पतंग पर उड़ रहे मोदी, विकास का कोई मॉडल नहीं: सोनिया

chat bot
आपका साथी