मुफ्त में हो रहा दिल्ली वालों का मनोरंजन : पार्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि उनके राज्य में मनोरंजन के लिए शास्त्रीय से लेकर मार्डन संगीत तक अनेक साधन मौजूद हैं। हम मनोरंजन कर कम करने का प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन दिल्लीवासियों का बीते कई महीनों से मुफ्त में मनोरंजन हो रहा है। अब बनारस वालों का भी मनोरंजन हो रहा है। आम आदमी पाट

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 01:47 AM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 01:53 AM (IST)
मुफ्त में हो रहा दिल्ली वालों का मनोरंजन : पार्रिकर

इंदौर [नई दुनिया]। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि उनके राज्य में मनोरंजन के लिए शास्त्रीय से लेकर मार्डन संगीत तक अनेक साधन मौजूद हैं। हम मनोरंजन कर कम करने का प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन दिल्लीवासियों का बीते कई महीनों से मुफ्त में मनोरंजन हो रहा है। अब बनारस वालों का भी मनोरंजन हो रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की सादगी केवल मार्केटिग का हिस्सा है। वह मार्केटिग कर लोगों से वोट बटोरना चाहते हैं।

शुक्रवार को यहां आयोजित 'कांग्रेस फ्री इंडिया' नामक कार्यक्रम में पार्रिकर ने कहा कि केजरीवाल शुरुआती दो महीनों में फॉर्म में थे। चुनाव में उनकी पार्टी ने जिन्हें टिकट दिए थे, उनमें से कुछ ने टिकट वापस कर दिए। जिन्हें ठीक से राज करना नहीं आता उन्हें तो चुनाव में खड़े भी नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि अगर हमारी सरकार आएगी तो हम करोड़ों लोगों को रोजगार देंगे। पिछले दस सालों से देश में कांग्रेस की सरकार है, उन्होंने युवाओं के लिए क्या किया?

पढ़ें : मोदी को लेकर अल्पसंख्यकों में भय नहीं : पार्रिकर

chat bot
आपका साथी