सेना ने मोदी के नेतृत्व में पाक को कई बार करारे जवाब दिए : देब

भारतीय सेना की 57वीं माउंटेन डिवीजन द्वारा स्वर्णिम विजय मशाल के स्वागत के अवसर पर आयोजित एक समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कई बार मुंहतोड़ जवाब दिए हैं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 01:35 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 01:35 AM (IST)
सेना ने मोदी के नेतृत्व में पाक को  कई बार करारे जवाब दिए : देब
सेना ने मोदी के नेतृत्व में पाक को कई बार करारे जवाब दिए : देब

त्रिपुरा, एएनआइ। त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कई बार मुंहतोड़ जवाब दिए हैं। सेना हमेशा भारतीय क्षेत्र को आतंकी संगठनों से मुक्त रखने में मदद करती है।

मुख्यमंत्री देब ने यह टिप्पणी स्वर्णिम विजय मशाल के स्वागत के अवसर पर शनिवार को आयोजित एक समारोह में की। इस समारोह का आयोजन भारतीय सेना की 57वीं माउंटेन डिवीजन, बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर, सीआरपीएफ, 21 सेक्टर असम राइफल्स और त्रिपुरा राज्य प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया।

सेना की सराहना करते हुए, देब ने कहा कि भारतीय सेना अपने व्यवस्थित दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, पाकिस्तान को कई करारा जवाब दिया गया है। जो हमेशा अपने क्षेत्र को आतंकी संगठनों से मुक्त रखता है। हमारे जांबाज पूरे इलाके में बहादुरी और सतर्कता से निगरानी करते हैं। जल, थल व नभ में भारतीय सेनाएं हमेशा सजग रहती हैं और हमारी रक्षा के लिए मजबूती से तैनात रहती हैं।

1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत जश्न मनाने के लिए यह विजय मशाल यात्रा शुक्रवार की सुबह त्रिपुरा पहुंची। भारत-पाक युद्ध के दौरान अगरतला को बचाने वाले परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का के नाम पर स्थापित युद्ध स्मारक पार्क में यह मशाल लाई गई।

इस अवसर पर त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने बीएसएफ, सीआरपीएफ और त्रिपुरा राज्य पुलिस के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी