'आतंकवाद, भूकंप व आग जैसी घटनाओं की कवरेज पर अपनी जिम्मेदारी को समझें'- अनुराग ठाकुर की मीडिया को नसीहत

Union Minister Anurag Thakur On Terrorism केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि मीडियो को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लाइव कवरेज से बचना चाहिए।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 10:38 AM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 10:38 AM (IST)
'आतंकवाद, भूकंप व आग जैसी घटनाओं की कवरेज पर अपनी जिम्मेदारी को समझें'- अनुराग ठाकुर की मीडिया को नसीहत
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। 59वीं एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन जनरल असेंबली के उद्घाटन समारोह को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया को नसीहत भी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूकंप, आग और आतंकवादी हमलों में मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत है।

'मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मीडिया को सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादी हमले की लाइव रिपोर्टिंग से हमलावरों को सुराग नहीं मिलना चाहिए और उनके बुरे इरादों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। इसलिए मीडिया को भूकंप, आग और आतंकवादी हमलों में मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत है।

Media needs to report with responsibility in cases of earthquake, fire&terrorist attacks. Media must ensure that live reporting in case of terrorist attack shouldn't provide clues to attackers & facilitate their ill motives: I&B Min at Asia Pacific Broadcasting Union Gen Assembly pic.twitter.com/Xqashcq8eN

— ANI (@ANI) November 29, 2022

'लॉकडाउन में मीडिया ने लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ा'

साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 विश्व में सभी के लिए परीक्षण का समय रहा है। लॉकडाउन में मीडिया ने लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ा। ऐसी स्थिति में सही और समय पर जानकारी देना मीडिया की जिम्मेदारी है।

Covid-19 के दौरान मीडिया ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा भारतीय प्रसारकों और भारतीय मीडिया ने आम तौर पर यह सुनिश्चित किया है कि Covid-19 के दौरान जागरूकता संदेश, महत्वपूर्ण सरकारी दिशा-निर्देश और मुफ्त ऑनलाइन परामर्श और डॉक्टर इस देश के हर कोने में हर किसी तक पहुंचे।

'पूर्व सैनिक कल्याण विभाग' के कार्यक्रम में शामिल होंगे राजनाथ सिंह, AFFDF के लिए नई वेबसाइट का करेंगे शुभारंभ

केंद्र ने SC कॉलेजियम को लौटाई कई जजों की नियुक्ति की फाइलें, सौरभ कृपाल के नाम पर पुनर्विचार करने को कहा

chat bot
आपका साथी