आंध्र प्रदेश : एक दिन में 1,916 लोगों में कोरोना की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या 33 हजार के पार

आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 33019 केस दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें से 15144 लोगों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 03:41 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 03:41 PM (IST)
आंध्र प्रदेश : एक दिन में 1,916 लोगों में कोरोना की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या 33 हजार के पार
आंध्र प्रदेश : एक दिन में 1,916 लोगों में कोरोना की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या 33 हजार के पार

अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना के 19 सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इतने ही समय में संक्रमण से 43 लोगों की मृत्यु भी दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,916 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की गई है और 43 लोगों की मृत्यु इस वायरस की चपेट में आने से हुई है। राज्य के कोविड-19 नोडल अधिकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 33,019 केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,144 लोगों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा 17,467 लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 408 लोगों की मृत्यु वायरस की चपेट में आने से हुई है।

देश में बढ़ा रिकवरी रेट

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 17,988 मरीज वायरस को मात देने में सफल हुए हैं। हालांकि, इस दौरान 28,498 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से अब तक 5.53 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 

कुल संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 28,498 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की गई है, जबकि 553 लोगों की मौत दर्ज की गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 06 हजार 752 हो गई है, जिसमें से 3 लाख 11 हजार 565 एक्टिव मामले हैं, जबकि 5 लाख 71 हजार 460 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस जानलेवा वायरस से अब तक देश में कुल 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक 1.20 करोड़ सेैंपल्स का किया गया टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research- ICMR) ने बताया है कि 13 जुलाई तक देश में कोरोना के 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार 503 सैंपल्स का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 2 लाख 86 हजार 247 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटों मे किया गया है। देश में कोरोना वायरस के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे, लेकिन नौ लाख के आंकड़े को पार करने में सिर्फ 56 दिन लगे हैं।

chat bot
आपका साथी