आंध्र प्रदेश ने कुचिपुड़ी में फिर बनाया गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड

विजयवाड़ा के आइजीएमसी स्टेडियम में 6,117 डांसरों के समूह ने इस नृत्य शैली में एक साथ प्रस्तुति देकर रिकार्ड अपने नाम किया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sun, 25 Dec 2016 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 26 Dec 2016 12:03 AM (IST)
आंध्र प्रदेश ने कुचिपुड़ी में फिर बनाया गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड

विजयवाड़ा, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश ने अपनी प्रसिद्ध नृत्य शैली 'कुचिपुड़ी' में फिर गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाया है। रविवार शाम विजयवाड़ा के आइजीएमसी स्टेडियम में 6,117 डांसरों के समूह ने इस नृत्य शैली में एक साथ प्रस्तुति देकर रिकार्ड अपने नाम किया।

गिनीज के निर्णायक ऋषिनाथ ने नया विश्व रिकार्ड कायम होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 6,117 डांसरों की एक साथ कुचिपुड़ी प्रस्तुति 'जयमु-जयमु' ने नया गिनीज रिकार्ड बनाया है। ऋषिनाथ ने इस आशय का प्रमाण पत्र आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सौंपा।

राज्य सरकार के भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी डांस कंवेंशन में 12 मिनट की प्रस्तुति के दौरान यह नया विश्व रिकार्ड बना। इससे पूर्व 2012 में हैदराबाद में 5,900 डांसरों के समूह ने एक साथ कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत कर गिनीज रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। 2010 में भी यह उपलब्धि आंध्र प्रदेश के ही नाम थी।

कुचिपुड़ी बन गया पहला प्यार

chat bot
आपका साथी