छड़ी मुबारक की पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा आज होगी संपन्न

बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज सुबह छड़ी मुबारक की पूजा के साथ ही संपन्न हो जाएगी।

By Arti YadavEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 10:36 AM (IST)
छड़ी मुबारक की पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा आज होगी संपन्न
छड़ी मुबारक की पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा आज होगी संपन्न

जम्मू (राज्य ब्यूरो)। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा रविवार सुबह रक्षा बंधन वाले दिन छड़ी मुबारक की पूजा के साथ ही संपन्न हो जाएगी। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर में शनिवार को कोई भी श्रद्धालु नहीं आया और न ही कोई जत्था रवाना किया गया। यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी। अब तक दो लाख 84 हजार 332 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं।

पहलगाम रूट के आखिरी पड़ाव पंजतरणी में छड़ी मुबारक पहुंच गई है। महंत देपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक रविवार सुबह पवित्र गुफा स्थल पर पहुंच जाएगी। अंतिम दर्शनों के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न हो जाएगी। यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल से 162 श्रद्धालु रवाना हो गए हैं। अमरनाथ यात्रा का एक महीना पूरा होने पर यात्रियों की संख्या में कमी शुरू हो गई थी। बाबा बर्फानी लंगर ऑर्गेनाइजेशन ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड से पहले ही आग्रह किया है कि अमरनाथ यात्रा की अवधि को एक महीना किया जाए। बोर्ड ने फिलहाल यात्रा की अवधि पर लोगों की राय मांगी है।

पिछले साल 2.60 श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन

पिछले वर्ष यात्रा 40 दिनों की थी और 2.60 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे। 2016 में 2.20 लाख और 2015 में 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

chat bot
आपका साथी