इलाहाबादी कांग्रेसियों का प्रियंका गांधी से मोहभंग

इलाहाबाद शहर में चंद रोज पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को देश तथा कांग्रेस की तकदीर बताने वाले कांग्रेसी चंद रोज बाद ही अपने अभियान से पीछे हट गये। इनका अब प्रियंका से मोहभंग हो गया है। इन सभी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में ही सब-कुछ दिख रहा है। यह लोग संप्रग तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुपुत्री कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गा

By Edited By: Publish:Tue, 12 Aug 2014 11:37 AM (IST) Updated:Tue, 12 Aug 2014 11:38 AM (IST)
इलाहाबादी कांग्रेसियों का प्रियंका गांधी से मोहभंग

लखनऊ। इलाहाबाद शहर में चंद रोज पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को देश तथा कांग्रेस की तकदीर बताने वाले कांग्रेसी चंद रोज बाद ही अपने अभियान से पीछे हट गये। इनका अब प्रियंका से मोहभंग हो गया है। इन सभी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में ही सब-कुछ दिख रहा है। यह लोग संप्रग तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुपुत्री कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना घर संभालने की सलाह दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की बागडोर संभालने का नारा बुलंद करने वाला बैनर तथा होर्डिंग अभियान इलाहाबाद से कानपुर के बाद भोपाल पहुंच गया था, लेकिन कल इलाहाबाद के कांग्रेसी ही अपने इस अभियान से पीछे हट गये। अब उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को स्वतंत्र रूप से कांग्रेस बागडोर संभालने की सलाह दी है। इतना ही नहीं इलाहाबाद शहर में लगे होर्डिंग तथा बैनर में राहुल गांधी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी बड़ा दर्जा दे दिया गया है।

प्रियंका गांधी को देश की तकदीर के साथ ही कांग्रेस की लाइफ लाइन बताने वाले शहर के कांग्रेसियों का चंद रोज में ही मोहभंग हो गया। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री के स्थान पर अब यह लोग फिर से कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी को मसीहा तथा कांग्रेस का खेवनहार बता रहे हैं।

इलाहाबाद के कांग्रेसियों में आजकल बैनर वार चल रहा है। कुछ दिन पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आराम करने की सलाह देकर प्रियंका को आगे लाने की मांग की थी तो कल सिविल लाइंस चौराहे पर पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता ने बैनर लगाकर विवाद को जन्म दे दिया। बैनर में प्रियंका को गृहस्थी संभालने की बात कही गई है। प्रियंका के समर्थन में पोस्टर लगने के बाद अब उनके विरोधी और राहुल के समर्थकों ने इलाहाबाद के सिविल लाइंस में विवादित बैनर लगाया है। बैनर पर- अब चलेगी राहुल की आंधी, राहुल गांधी हैं दूसरे महात्मा गांधी और प्रियंका संभालो गृहस्थी की कमान, राहुल संभालो कांग्रेस की कमान जैसे नारे लिखे हैं। प्रियंका को गृहस्थी संभालने की सीख देने के अलावा पोस्टर में राहुल की तुलना महात्मा गांधी से करने पर विवाद होना तय है। इलाहाबाद में यह पोस्टर कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता मोहम्मद असलम ने लगाया है। इस बैनर के चलते इलाहाबाद में पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ गई है।

इससे पहले प्रियंका के समर्थन में लगे बैनरों में लिखा गया था कि -कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून। लोकसभा चुनाव के दौरान लगे बैनर में लिखा गया था कि- मैया अब रहती है बीमार, भैया पर बढ़ गया है भार, प्रियंका बनो फूलपुर से उम्मीदवार, करो पार्टी का प्रचार।

राहुल की छवि निखारेगी कांग्रेस

अब राहुल और प्रियंका चलाएंगे कांग्रेस

chat bot
आपका साथी