एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना

मुंबई एयपोर्ट पर एक शख्स के पास से 10 गोल्ड बार बरामद किया है। 1160 ग्राम के इस गोल्ड की कीमत 29 लाख रुपए है।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Wed, 11 Jan 2017 03:10 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jan 2017 04:10 PM (IST)
एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना

मुंबई (एएनआइ)। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बुधवार को मुंबई एयपोर्ट पर एक शख्स के पास से 10 गोल्ड बार बरामद किया है। 1160 ग्राम के इस गोल्ड की कीमत 29 लाख रुपए है। ये शख्स रियाध से मुंबई के लिए सफर कर रहा था।

बता दें मुंबई के अंर्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाल ही में डीआरआई ने 42 सोने के बिस्किट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसी हफ्ते डीआरआई ने 8 किलो 300 ग्राम वजन तक सोने की बिस्किट जब्त किए जिसकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख बताई गई। ये बिस्किट श्रीलंका से लाए जा रहे थे। इससे पहले भी डीआरआइ के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दो दंपत्ति को सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया था।

बैंकों की याचिका पर SC ने विजय माल्या से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के बाद से नए-पुराने नोटों के साथ-साथ जगह-जगह से सोना भी बरामद हो रहे हैं। यही कारण है कि एयरपोर्ट से सोने की बरामदगी के बाद एयरपोर्ट पर जांच-पड़ताल और कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी सतर्क हो चुका है।

प्रवासी भारतीय ने शिरड़ी साईबाबा मंदिर को दान किए 17 लाख रुपये

chat bot
आपका साथी