जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में आइसा को बढ़त

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू छात्रसंघ चुनावों के रुझान ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के पक्ष में जाता दिख रहा है। 13 सितंबर की रात से जारी मतगणना खबर लिखने तक जारी थी।

By Edited By: Publish:Mon, 16 Sep 2013 04:37 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2013 04:37 AM (IST)
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में आइसा को बढ़त

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों के रुझान ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के पक्ष में जाता दिख रहा है। 13 सितंबर की रात से जारी मतगणना खबर लिखने तक जारी थी।

पढ़ें: मोदी को पहला तोहफा एबीवीपी की ओर से

आइसा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अकबर चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन के ईशान आनंद से 899 वोट से आगे थे। खबर लिखे जाने तक कुल 3355 वोट में से उन्हें 1390 वोट मिले।

वहीं आइसा के ही उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूभूति अग्नेश बारा अपने निटकतम प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन के जीशान अली से 927 वोट से आगे हैं। उन्हें 1491 वोट मिले। जबकि सचिव पद आइसा के प्रत्याशी संदीप सौरभ, एनएसयूआइ की कैरोलीन से 582 वोट से आगे थे। उन्हें 1125 वोट मिले। जबकि आइसा के संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी सरफराज अहमद डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन की सोनम से 109 मतों से पीछे थे। उन्हें फिलहाल 1317 वोट मिले। जारी मतगणना के बीच आइसा ने तीन सीटों पर बढ़त के साथ अपने बाकी प्रतिद्वंदियों से आगे हैं। जबकि एक सीट पर डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन के साथ कांटे का मुकाबला जारी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी