कांग्रेस महासचिव ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों को दी चेतावनी

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने चेतावनी दी है कि वह व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंधों में भेद करने की समझ दिखाएं।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 09:22 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों को दी चेतावनी
कांग्रेस महासचिव ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों को दी चेतावनी

भोपाल, जेएनएनमध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने चेतावनी दी है कि वह व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंधों में भेद करने की समझ दिखाएं। जिन मंत्रियों को यह समझ नहीं, वे मंत्री बनने लायक नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता को उपकृत किया तो वे उसे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने खड़ा करा देंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार में उसका मंत्री पद छिन सकता है।

कमलनाथ से हिदायत, पार्टी वर्करों से संवाद बनाने को करें निर्देशित

बाबरिया ने यह बात मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि एक मंत्री की शिकायत आई थी, जिसमें बताया गया कि एक भाजपा कार्यकर्ता को उन्होंने नियुक्ति दी है। मंत्री ने इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर नियुक्ति करना बताया। उनसे जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा का पत्र मांगा है, लेकिन अभी तक वह उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। बाबरिया ने यह भी कहा कि राजनीतिक समझ नहीं होने, जानबूझकर या फिर किसी और वजह से मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को उपकृत कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह किया कि वे मंत्रियों को निर्देशित करें कि पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद बनाकर रखें।

भोपाल में गणपति परिक्रमा वाले ही न ले जाएं सब पद

बाबरिया ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10-10 पद बांटें। ऐसा न हो कि भोपाल में गणपति परिक्रमा करने वाले भोपाल के लोग ही 600 पद ले जाएं और दूसरे जिलों के लिए कोई पद ही नहीं बचे। बाबरिया ने यह बात निगम-मंडल और अन्य शासकीय पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों के संदर्भ में कही, लेकिन उन्होंने पदों के बारे में जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें: बिहार में BJP को घेरने के लिए Congress ने बनाई नई रणनीति, सोनिया गांधी ने दिए ये टिप्‍स

बड़ा हो या छोटा नेता, अनुशासन तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

बाबरिया ने कहा कि पार्टी नेता अनुशासन में रहें। अनुशासन के मामले में बड़ा हो या छोटा नेता, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। बयानबाजी या साक्षात्कार देते समय गंभीरता और सतर्क रहें। चुप रहने वाले नेताओं पर तंज कसा कि ऐसा नहीं हो कि आपके बर्ताव से अनुशासन बिगड़े। जय-जय कमलनाथ के नारे लगाने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि इतना ही है तो कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर मुर्दाबाद के नारे लगाओ। अनुशासन की जब बाबरिया यह बात कर रहे थे तभी भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद ने गणपति परिक्रमा करने वाले भोपाल के 600 लोग पद ले जाने के बयान पर हंगामा कर दिया। वे तेज आवाज में बाबरिया के भाषण के बीच ही शोर मचाने लगे।

chat bot
आपका साथी