चीन के नागरिकों ने भारतीय सीमा में गाड़े तंबू

लद्दाख के देमचोक क्षेत्र में मंगलवार को 10वें दिन भी गतिरोध बना रहा। ऐसी रिपोर्टे हैं कि चीन के खानाबदोश लोगों ने अपने देश की सेना की मदद से भारतीय क्षेत्र में तंबू गाड़ दिए हैं। वे सिंचाई के लिए बनाए जा रहे नहर का क

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 09:18 PM (IST)
चीन के नागरिकों ने भारतीय सीमा में गाड़े तंबू

लेह। लद्दाख के देमचोक क्षेत्र में मंगलवार को 10वें दिन भी गतिरोध बना रहा। ऐसी रिपोर्टे हैं कि चीन के खानाबदोश लोगों ने अपने देश की सेना की मदद से भारतीय क्षेत्र में तंबू गाड़ दिए हैं। वे सिंचाई के लिए बनाए जा रहे नहर का काम जारी रखने का विरोध कर रहे हैं।

लद्दाख से भाजपा सांसद थुपस्तान चेवांग ने इसे चीनी सेना द्वारा उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा, 'चीन की सेना ने नहर का काम रोकने के लिए दबाव डालने को लेकर अपने नागरिकों को भारतीय सीमा में धकेल दिया है। जबकि नहर का निर्माण भारतीय सीमा में हो रहा है।' भाजपा सांसद ने ताजा घुसपैठ पर आश्चर्य जताते हुए केंद्र सरकार से इस मुद्दे को बुधवार से प्रारंभ हो रही चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा के दौरान उठाने का अनुरोध किया है। उनकी यात्रा से पहले लद्दाख में गतिरोध बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक चीन के खानाबदोश लोग छह सितंबर की रात में भारतीय सीमा में करीब 500 मीटर अंदर तक घुस गए। भारत के नागरिक भी घटनास्थल पर शिविर लगाए हुए हैं। वे चीन के नागरिकों को नहर का काम रोकने नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। चीनी नागरिक नहर का निर्माण कार्य रोके जाने से पहले भारतीय क्षेत्र से हटने को तैयार नहीं हैं। यह क्षेत्र तिब्बत में कैलाश मानसरोवर के रास्ते में है, जिसे खोलने के लिए भारत चीनी अधिकारियों से अनुरोध कर रहा है। इस क्षेत्र से तीर्थयात्रा मार्ग जोखिम भरा नहीं है।

पढ़ें: लद्दाख में आधा किलोमीटर अंदर घुस आए चीनी सैनिक

पढ़ें: चीनी ग्रामीणों ने भारत में घुस रोका नहर निर्माण का काम

chat bot
आपका साथी