आडवाणी और रामदेव भी पाएंगे पद्म सम्मान?

इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की सूची में लालकृष्‍ण आडवाणी और योगगुरु बाबा रामदेव का नाम शामिल होने का कयास लगाया जा रहा है।

By vivek pandeyEdited By: Publish:Tue, 06 Jan 2015 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jan 2015 09:19 AM (IST)
आडवाणी और रामदेव भी पाएंगे पद्म सम्मान?

नई दिल्ली। इस साल के पद्म पुरस्कारों से जुड़े कुछ नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। इन पुरस्कारों से जुड़ी सूची केंद्र की सत्ता में हुए बदलाव को भी बयान करेगी। कयास हैं कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा सकता है। इससे पहले सरकार ने 25 दिसंबर को घोषणा की थी कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा।

सरकार के शीर्ष सूत्रों के अनुसार पद्म पुरस्कारों की सूची में योग गुरु बाबा रामदेव, वैदिक विद्वान प्रोफेसर डेविड फ्रॉली भी शामिल हैं। प्रोफेसर खुद को पंडित वामदेव शास्त्री बताते हैं। इस बीच खेल मंत्रालय ने सोमवार को स्पेशल केस के तहत आधिकारिक तौर पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को पद्म भूषण के लिए नॉमिनेट किया।

इस बीच साइना नेहवाल ने कहा है कि उन्होंने कभी प्रतिष्ठित पुरस्कार की मांग नहीं की। साइना ने कहा, 'मीडिया ने जिस तरह से पेश किया कि मैंने पुरस्कार की मांग की, वह मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आया। मैं एक खिलाड़ी हूं। मैं अपने देश के लिए खेलती हूं। मैं सिर्फ इतना जानना चाहती थी कि मेरे नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया। बस इतना ही। अंत में पैनल जो फैसला करेगा मैं उसका सम्मान करूंगी।'

(साभार : नई दुनिया)

chat bot
आपका साथी