मुरादाबाद जेल से हत्या का आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात मुरादाबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक हत्यारोपी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। इस मामले में बैरक प्रभारी दीपक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य जेल कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Sat, 21 Feb 2015 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 21 Feb 2015 01:48 PM (IST)
मुरादाबाद जेल से हत्या का आरोपी फरार

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात मुरादाबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक हत्यारोपी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। इस मामले में बैरक प्रभारी दीपक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य जेल कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

भागने वाले बंदी का नाम लाल सिंह उर्फ लालू है। वह संभल के पंवासा का रहने वाला है। लाल सिंह उर्फ लालू पर संभल के एक डॉक्टर की हत्या करने का आरोप है। वह नवंबर, 2009 से जिला कारागार में बंद है। रात करीब पौने दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम को बंदी के भागने की सूचना दी गई। इस पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता समेत तमाम पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे और मौका मुआयना किया। देर रात से ही छापे मारे गए लेकिन अभी तक भागे बंदी का कोई सुराग नहीं लग सका है। लालू की तलाश में पुलिस टीम को पंवासा भी भेजा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि लालू जेल की पिछली दीवार को फांदकर भागा है। ये दीवार करीब बीस फीट ऊंची है। इस दीवार पर प्लास्टर भी नहीं है। सुबह सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बंदी रक्षक भर्ती भ्रष्टाचार: 11 जेल अफसरों सहित 34 पर मुकदमा

कैदी का शव फांसी पर लटका मिलने से हंगामा

chat bot
आपका साथी