दुर्घटनाओं का सोमवार: चार अलग-अलग हादसों में 27 की मौत, 50 घायल

जून 2019 का दूसरा सोमवार हादसों के लिए याद रखा जाएगा। देश के अलग-अलग राज्यों में आज हुए हादसों में लगभग 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा लगभग 50 लोग घायल हैं और दो लोग लापता हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 10 Jun 2019 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jun 2019 05:43 PM (IST)
दुर्घटनाओं का सोमवार: चार अलग-अलग हादसों में 27 की मौत, 50 घायल
दुर्घटनाओं का सोमवार: चार अलग-अलग हादसों में 27 की मौत, 50 घायल

नई दिल्ली, जेएनएन। जून 2019 का दूसरा सोमवार हादसों के लिए याद रखा जाएगा। देश के अलग-अलग राज्यों में आज हुए हादसों में लगभग 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा लगभग 50 लोग घायल हैं और दो लोग लापता हैं। ये हादसे झारखंड, केरल, यूपी और राजस्थान में हुए। इनमें (झारखंड,केरल,राजस्थान) से तीन मामले सड़क हादसे के हैं, जबकि एक मामला (यूपी) डूबने का है। 

झारखंड: बस-ट्रक की टक्‍कर, 11 लोगों की मौत 

झारखंड के चौपारण में सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में 11 लोग मारे गए हैं। इस दुर्घटना में 25 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। बस-ट्रक की टक्‍कर में बस के परखच्‍चे उड़ गए। जीटी रोड पर चौपारण के दनुआ घाटी में सुबह करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कई लोग बिहार के गया, जहानाबाद, डोभी, बाराचट्टी के रहनेवाले हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह है कि मरनेवालों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग जिले के दनुआ-भानुआ घाटी में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Road Accident: चौपारण में भीषण हादसा, 11 की मौत, 25 घायल   

केरल: एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, 8 लोगों की मौत
केरल के पलक्कड़ (Palakkad) में हुए एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में मौजूद सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक एंबुलेंस (Ambulance) में सवार थे और सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। दरअसल, जो लोग एंबुलेंस में सवार थे उनकी गाड़ी का थोड़ी देर पहले ही एक्सीडेंट हुआ था। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन पलक्कड़ के थनिसरी में ही एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गई। सामने से आ रहेे एक ट्रक से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस में मौजूद सभी घायलों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें:  घायलों को अस्पताल ले जा रही थी एंबुलेंस, तभी हुआ दर्दनाक हादसा

यूपी: मुंडन समारोह में सात युवक गंगा नदी में डूबे, 5 की मौत

मुंडन समारोह में गजरौला के ब्रजघाट पर घर के लोगों के साथ पहुंचे सात युवक गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद पांच शव को निकाला है। उधर घटनास्थल पर कोहराम मच गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। अन्य दो की भी तलाश जारी है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुहारी खादर गांव निवासी गुड्डू सिंह के बच्चों का सोमवार को मुंडन संस्कार होना था। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टरों से ब्रजघाट गंगा स्नान करने गए थे। घर पर हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक बच्चों के गंगा में डूबने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के कहने पर हलवाई होने खाना तैयार करने से बीच में ही रोक दिया तथा परिवार में मातम छा गया परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: अमरोहा में सात युवक गंगा नदी में डूबे, पांच के शव मिले 

राजस्थान: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत
राजस्थान में बारां जिले के रसकपुरिया गांव के पास सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई,जिसमें दो महिलाओं व एक पुरुष सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बारां जिला अस्पताल में रैफर किया गया है। इसमें से एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मांगरोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के अस्पताल में पहुंचने शवों का पोस्टमार्टम किया गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग मांगरोल पुलिस थाना इलाके के रहने वाले है। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत, 25 हुए घायल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी