दुष्‍कर्म मामले में फरार मेघालय के विधायक गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कार्म मामले में फरार विधायक जूलियस डोरफांग को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 07 Jan 2017 02:42 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jan 2017 02:48 PM (IST)
दुष्‍कर्म मामले में फरार मेघालय के विधायक गिरफ्तार

शिलांग (जेएनएन)। यौन उत्पीड़न मामले में वांछित मेघालय के विधायक जूलियस के डोरफांग को शुक्रवार रात गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया। जूलियस डोरफांग मौहाटी विधानसभा सीट से विधायक है।

विधायक जूलियस पर 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप था जिसके लिए पुलिस के पास एफआइआर दर्ज हुआ था और तब से विधायक लापता था। फरार विधायक को गुवाहाटी से गिरफ्तार कर शिलांग लाया गया।

Meghalaya MLA Julius K Dorphang, accused of raping a minor girl, arrested in Guwahati

— ANI (@ANI_news) January 7, 2017

जूलियस डोरफांग के लिए मेघालय पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। मेघालय पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी सूचनाएं साझा करने की अपील की थी। विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया, ‘हमने इस शख्स के लिए लुक आउट नोटिस जारी करने के अलावा कई जगहों पर छापेमारी भी की।‘ असम पुलिस और मेघालय पुलिस ने मिलकर साझा अभियान भी चला रखा था।

जूलियस डोरफांग की पहचान उग्रवादी के तौर पर रही है। एक उग्रवादी संगठन एचएनएलसी का फाउंडर अध्यक्ष रहा। डोरफांग ने साल 2007 में सरेंडर किया था। इसके बाद उसने 2013 के चुनाव लड़ा और मौहाती सीट से जीत हासिल की।

चूरू में गैंगरेप के बाद युवती की पसलियां तोड़ी

बता दें कि पिछले महीने एक कांग्रेस नेता द्वारा संचालित गेस्टहाउस के एक कर्मी की गिरफ्तारी के बाद सेेक्स रैकेट संचालन का खुलासा हुआ था। उक्त लड़की को वहीं से मुक्त कराया गया था, जिसके बाद कई लोगों के नाम सामने आये थे, जिसमें जूलियस का भी नाम है।

युवती का निकाह दुष्कर्म के आरोपी से कराना चाहता है परिवार

chat bot
आपका साथी