300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, हरियाणा पर गड़ाई नजरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी देश की तीन सौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। साथ ही पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है और इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। 'आप' सूत्रों ने बताया है कि पार्टी लगभग 300 सीटों पर

By Edited By: Publish:Tue, 31 Dec 2013 09:42 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2013 02:48 PM (IST)
300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, हरियाणा पर गड़ाई नजरें

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी देश की तीन सौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। साथ ही पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है और इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

'आप' सूत्रों ने बताया है कि पार्टी लगभग 300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी और अगले कुछ दिनों में पहली सूची जारी कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी के नेता राजेंद्र यादव गुड़गांव से, प्रशांत भूषण नोएडा या इलाहाबाद से, कुमार विश्वास अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। यादव के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें हरियाणा में मुख्यमंत्री के तौर पर भी प्रोजेक्ट किया जा सकता है। वहीं, विश्वास ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए अर्जी तक दे दी है। मालूम हो कि दो दिन पहले उन्होंने भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था और उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।

पढ़ें : दिल्ली के बाद 'आप' का अगला पड़ाव हरियाणा में होगा: योगेंद्र

उधर, 'आप' ने दिल्ली के बाद अब अगले साल हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर अपनी नजरें टिका दी हैं। पार्टी ने हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने बताया कि योगेंद्र यादव को यहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उतरा जाएगा। यादव ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू कर दी है। 90 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश से अरविंद केजरीवाल आते हैं। इसलिए पार्टी को ऐसा लगता है कि वह यहां बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

पढ़ें : 'आप' ने की मोदी को घर में चुनौती देने की तैयारी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी