आंध्र प्रदेश : 100 फीट गहरे कुएं में गिरा नशे में धुत शख्स, पुलिस ने बचाई जान

यह घटना कडप्पा जिले के सीके दीन मंडल में मुल्ला लंका गांव की है जहां पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुएं में गिरे इसे शख्स की जान बचाई है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 07:55 AM (IST)
आंध्र प्रदेश : 100 फीट गहरे कुएं में गिरा नशे में धुत शख्स, पुलिस ने बचाई जान
आंध्र प्रदेश : 100 फीट गहरे कुएं में गिरा नशे में धुत शख्स, पुलिस ने बचाई जान

कडप्पा, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में 100 फीट गहरे कुएं में गिरे एक नशे में धुत शख्स को बचाया गया है। यह घटना कडप्पा जिले के सीके दीन मंडल में मुल्ला लंका गांव की है, जहां पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुएं में गिरे इसे शख्स की जान बचाई है।

बचावकर्मियों ने उसे रस्सियों से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के द्वारा स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया। कडप्पा जिला अग्निशमन अधिकारी एम. भूपाल रेड्डी ने कहा कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उसके सिर में हल्की चोटें भी आई हैं।

अधिकारी ने आगे बताया, "किशोर नाइक (26 वर्षीय) नशे की हालत में थे और सीके दीन मंडल में मुल्ला लंका गांव के पास एक कुएं में गिर गए थे। सीके दीन्ने सब इंस्पेक्टर राजेश्वर रेड्डी ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हमें इसकी सूचना दी। स्टेशन के फायर ऑफिसर पी बस्सी रेड्डी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर नाइक को बचाया। अब नाइक सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।"

झारखंड में कुएं में गिरने से हुई महिला की मौत

झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार गांव के ऊपर टोला में मंगलवार को कुएं में डूब जाने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश मुंडा की 30 वर्षीय पत्नी अपने मायके में कुछ दिन पहले आई हुई थी। वह कुएं में नहाने के लिए गए थी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई। इससे वह कुएं के गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतिका ललिता देवी को मिर्गी की बीमारी थी। इसी कारण कुएं में गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी