नेहरू की तारीफ करने वाले मध्य प्रदेश के कलेक्टर का तबादला

नेहरू-गांधी की फेसबुक वॉल पर तारीख करना मध्य प्रदेश के बड़वानी कलेक्ट को काफी महंगा पड़ा। उसका तबादला कर राज्य सरकार ने मंत्रालय में उपसचिव बना दिया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 27 May 2016 04:02 AM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 07:16 AM (IST)
नेहरू की तारीफ करने वाले मध्य प्रदेश के कलेक्टर का तबादला

नई दुनिया, भोपाल : फेसबुक वॉल पर नेहरू-गांधी परिवार की तारीफ करना मध्य प्रदेश के बड़वानी कलेक्टर अजय गंगवार को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने उनको पद से हटा दिया। उन्हें मंत्रालय में उपसचिव के पद पर तैनात कर दिया गया है। जबकि, गंगवार की जगह किसी दूसरे अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। गौरतलब है कि आइएएस कैडर में पदोन्नत होने से पहले गंगवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विशेष सहायक थे।

सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से गंगवार की फेसबुक वॉल पर की गई टिप्पणी को लेकर पूरी जानकारी मांगी थी। देर शाम मंत्रालय में गंगवार को हटाए जाने की सुगबुगाहट शुरू हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह तय हो गया था कि सरकार गंगवार के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अनुभा श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से गंगवार को हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- . जब नेहरू ने ब्रिटिश अधिकारी को फटकारा

सोशल मीडिया में टिप्पणी पर पहली कार्रवाई

मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया में किसी टिप्पणी को लेकर अधिकारी को हटाए जाने की यह पहली घटना है। इसके पहले नरसिंहपुर कलेक्टर सिबि चक्रवर्ती ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत दर्ज करने पर जयललिता को ट्वीट कर बधाई दी थी। तब भी चक्रवर्ती के खिलाफ कार्रवाई की बात उठी थी लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

chat bot
आपका साथी