राजस्थान भाजपा की कलह खत्म

राजस्थान मे भारतीय जनता पार्टी मे दो दिन से चली आ रही कलह अब खत्म हो गई है। सूत्रो से यह जानकारी मिली है। बताया गया है कि विरोध का झंडा उठाने वाली वसुंधरा राजे दिल्ली आकर पार्टी हाईकमान से मिलेगी और अपना मत रखेगी।

By Edited By: Publish:Mon, 07 May 2012 07:37 AM (IST) Updated:Mon, 07 May 2012 07:50 AM (IST)
राजस्थान भाजपा की कलह खत्म

नई दिल्ली। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में दो दिन से चली आ रही कलह अब खत्म हो गई है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। बताया गया है कि विरोध का झंडा उठाने वाली वसुंधरा राजे दिल्ली आकर पार्टी हाईकमान से मिलेंगी और अपना मत रखेंगी।

राजस्थान भाजपा में चल रही गुटबाजी शनिवार को खुलकर सामने आ गई थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे ने पार्टी से इस्तीफे की धमकी से भाजपा आलाकमान में बेचैनी बढ़ गई।

पार्टी में इस विवाद की शुरुआत पिछले माह राज्य के पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा आदिवासी अंचल उदयपुर संभाग के 26 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाने वाली जन जागरण यात्रा के एलान से हुई। विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि उदयपुर की पूर्व सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी और कटारिया समर्थकों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसी बवाल के बाद राज्य के भाजपा नेता दो खेमों में बंट गए थे। एक गुट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व संगठन से जुड़े नेताओं का बना और दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों का।

वसुंधरा समर्थकों का आरोप है कि कटारिया ने यात्रा की घोषणा से पहले पार्टी नेतृत्व की स्वीकृति नहीं ली। विवाद अधिक बढ़ता देख पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सभी नेताओं को दिल्ली तलब किया और विवाद निपटाने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी को सौंपी। सोलंकी ने शनिवार शाम जयपुर में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में तय किया गया कि यात्रा आठ मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगी। पहले यह यात्रा दो मई से शुरू होने वाली थी। इस पर वसुंधरा भड़क गई और कहा कि यदि यात्रा शुरू हई तो वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी