घर के बाहर सो रही 7 वर्षीय बालिका को उठाकर ले गए दरिंदे, किया दुष्कर्म

लहूलुहान मासूम ने जैसे--तैसे घर पहुंचकर आपबीती बताई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 08:53 PM (IST)
घर के बाहर सो रही 7 वर्षीय बालिका को उठाकर ले गए दरिंदे, किया दुष्कर्म
घर के बाहर सो रही 7 वर्षीय बालिका को उठाकर ले गए दरिंदे, किया दुष्कर्म
बडवानी, नई दुनिया न्यूज। राजपुर में शनिवार रात घर के बाहर सो रही 7 वषर्षीय बालिका को दो दरिंदे उठाकर ले गए और सुनसान मैदान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लहूलुहान मासूम ने जैसे--तैसे घर पहुंचकर आपबीती बताई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी ओंकारसिंह कलेश ने बताया कि राजपुर में पीड़िता का मकान है। रात में घर के बाहर मंदिर के ओटले पर पीड़िता और उससे कुछ दूरी पर भाई भी सो रहा था और मां घर में थी। रात 11 से 12 बजे के बीच क्षेत्र के ही निवासी शिव पिता बाबू (19) और सोमेश्वर उर्फ टोमियो पिता सरजू (18) सो रही मासूम को उठाकर घर से करीब 75 मीटर दूर सुनसान क्षेत्र में ले गए। यहां दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपित भाग निकले। रोती हुई पीड़िता घर पहुंची और घटना बताई। रात में आरोपितों को ढूंढा लेकिन अंधेरा होने से नहीं मिले। इस पर मां ने बच्ची को पास में सुला लिया, जिससे बिस्तर भी खून से भर गया।
परिजनों ने रविवार सुबह थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। बालिग मानकर मामला दर्ज किया। आरोपितों के नाबालिग होने की अफवाह सामने आने पर एएसपी कलेश ने बताया कि दोनों के नाबालिग होने के कोई दस्तावेज नहीं होने से बालिग मानकर मामला दर्ज किया है। टीआई ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं। बालिका इतनी डरी हुई है कि वह किसी की तरफ देख भी नहीं पा रही है।
chat bot
आपका साथी